भ्रष्टाचार में डुबे केजरीवाल इस्तीफा दो - वीरेन्द्र सचदेवा

 प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में दिल्ली के सभी 70 विधानसभाओं में शराब घोटाले के सूत्रधार केजरीवाल के भ्रष्टाचार का होलिका दहन किया गया


भाजपा ही नहीं बल्कि दिल्ली की जनता भी यही मांग कर रही है कि भ्रष्टाचार में डुबे केजरीवाल इस्तीफा दो - वीरेन्द्र सचदेवा



शराब घोटाले और भ्रष्टाचार के प्रतिक आम आदमी पार्टी के नेताओं का होलिका दहन दिल्ली के विकास के लिए जरुरी है - वीरेन्द्र सचदेवा


अपने पूरे कार्यकाल में एक भी नया स्कूल नहीं खोल पाए केजरीवाल का शराब पिलाने के लिए पांच स्कूल खोलने का वायदा करना बेहद शर्मनाक - रामवीर सिंह बिधूड़ी


अब समय आ गया है कि खुद को कट्टर ईमानदार बताने वाले अरविंद केजरीवाल जल्द ही जेल के सलाखों के पीछे होंगे - कुलजीत सिंह चहल


नई दिल्ली, 6 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में आज दिल्ली के सभी 70 विधानसभाओं में शराब घोटाले के सूत्रधार अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार का होलिका दहन किया गया। दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में श्री वीरेन्द्र सचदेवा के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन का पुतला जलाकर केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का होलिका दहन किया।



इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बरखा शुक्ला सिंह एवं श्री सुनील यादव, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष पाल, जिला अध्यक्ष श्री प्रशांत शर्मा, प्रदेश भाजपा रिलेशन विभाग के सह-प्रमुख श्री विक्रम मित्तल उपस्थित रहे।


श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने सभी को याद दिलाते हुए कहा कि जब भी चुनाव की घोषणा होती है तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हनुमान मंदिर से आशीर्वाद लेते हैं इसलिए यहां से यह साफ संदेश केजरीवाल को है कि जहां से उन्होंने शुरु किया था हम उनकी राजनीति को उसी स्थान पर खत्म करने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि हमें 2025 का इंतजार नहीं करना है और इस शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना ही होगा। दिल्ली की जनता की भी यही मांग है।


श्री सचदेवा ने कहा कि आज होलिका दहन इसलिए हो रहा है क्योंकि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है इसलिए आज शराब घोटाले और भ्रष्टाचार के प्रतिक आम आदमी पार्टी के नेता हैं, हम उनका पुतला दहन के लिए इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल वह राजा हैं जिनकी जान मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन जैसे भ्रष्टाचारी तोता में बसता है और आज जब सिसोदिया जांच एजेंसी के दायरे में हैं तो केजरीवाल को छटपटाहट हो रही है। आज केजरीवाल से दिल्ली की जनता पूछ रही है कि 346 शराब की दुकानों को बढ़ाकर 850 दुकानें क्यों किया था?


नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल से विधानसभा में हमने शराब नीति लागू ना करने की बात कही थी लेकिन खुद की जेबे भरने के लिए उन्होंने नई शराब नीति लागू कर दी जबकि पुरानी शराब नीति के अंतर्गत दिल्ली में हर साल 20,000 करोड़ रुपये की शराब बेची जाती थी और दिल्ली सरकार के खाते में 6000 करोड़ रुपये आते थे, लेकिन नई नीति से आया कुछ नहीं बल्कि जब शराब घोटाले में ठेकेदारों की गिरफ्तारी हुई तो उन्होंने खुद ही बताया कि 2 फीसदी से 12 फीसदी कमीशन बढ़ाकर केजरीवाल ने आधे पैसा अपने जेब में भरने का काम किया है।


श्री बिधूड़ी ने कहा कि यह बेहद ही शर्म की बात है कि अपने आठ सालों के कार्यकाल में केजरीवाल सरकार ने एक भी नया स्कूल नहीं खोला लेकिन नई शराब नीति लागू करते ही उन्होंने ऐलान कर दिया था कि दिल्ली के युवाओं और महिलाओं को शराब पीना सिखाने के लिए पांच नए स्कूल खोले जाएंगे।


शास्त्री नगर में आयोजित भ्रष्टाचार की होलिका के दहन में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सांसद डा. हर्ष वर्धन, पूर्व महापौर श्री जय प्रकाश एवं जिला अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह सम्मलित हुए। कार्यक्रम का संयोजन श्री संजीव सब्बरवाल ने किया। डॉ हर्ष वर्धन ने कहा कि भाजपा हमेशा से कहती रही है कि केजरीवाल और उनके मंत्री एक भ्रष्टाचार के आगोश में समाहित सरकार चला रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ केजरीवाल अपने मंत्रियों की छवि को बचाने के लिए कभी पद्यम विभूषण तो कभी कोई अवार्ड देने की बात करते हैं और उन्होंने जिन दो मंत्रियों की सबसे ज्यादा तारीफ की आज वे दोनों सबसे बड़े भ्रष्टाचारी निकले और नतीजा सबके सामने हैं कि वे दोनों जेल के अंदर हैं।


महारौली में आयोजित भ्रष्टाचार की होलिका के दहन में कार्यकर्ताओं के साथ सांसद श्री रमेश बिधूड़ी एवं पार्षद श्री जगमोहन महलावत सम्मलित हुए। श्री बिधूड़ी ने कहा कि आज केजरीवाल के दो मंत्री जेल के अंदर हैं और अब केजरीवाल की बारी है क्योंकि इस पूरे शराब घोटाले के सूत्रधार अरविंद केजरीवाल हैं और जब तक वे अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते तब तक भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा।  


मंडावली में आयोजित भ्रष्टाचार की होलिका दहन में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल सम्मलित हुए जबकि कार्यक्रम का संयोजन श्री बिपिन बिहारी ने किया। श्री चहल ने इस मौके पर कहा कि आज जिस तरह से शराब घोटाले के तार अरविंद केजरीवाल से जुड़ रहे हैं और अब तो शराब कारोबारियों द्वारा भी यह बात स्वीकार कर ली गई है कि केजरीवाल ने कमीशन सिर्फ अपनी जेबे भरने के लिए बढ़ाया था। इसलिए अब समय आ गया है कि खुद को कट्टर ईमानदार बताने वाले अरविंद केजरीवाल जल्द ही जेल के सलाखों के पीछे होंगे।


विजय चौक लक्ष्मी नगर में आयोजित भ्रष्टाचार की होलिका दहन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, विधायक श्री अभय वर्मा एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता सम्मलित हुए। श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आज जब मनीष सिसोदिया जेल के सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं तो अरविंद केजरीवाल जांच एजेंसियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं जबकि यही केजरीवाल हैं जो चीख-चीख कर कहा करते थे कि अगर सिसोदिया ने कोई भ्रष्टाचार किया है तो उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है।  


रोहिणी में आयोजित भ्रष्टाचार की होलिका दहन में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ सांसद श्री हंसराज हंस एवं श्रीमती ऋतु गोयल सम्मलित हुए। कार्यक्रम का आयोजन श्री प्रवीण बंसल ने किया।    


नारायणा में आयोजित भ्रष्टाचार की होलिका दहन में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय प्रक्ता सरदार आर पी सिंह एवं श्री राजेश भाटिया सम्मलित हुए कार्यक्रम का संयोजन श्री उमंग बजाज ने किया।


सदर बाजार दिल्ली कैंट में आयोजित भ्रष्टाचार की होलिका दहन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जम्मू-कश्मीर के सह प्रभारी श्री आशीष सूद सम्मिलत हुए। कार्यक्रम का संयोजन श्री प्रेम निश्चल ने किया।  


कापसहेड़ा चौक पर आयोजित भ्रष्टाचार की होलिका दहन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ असम के सह प्रभारी श्री पवन शर्मा सम्मलित हुए। कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जयवीर राणा ने किया।


चांदनी चौक में आयोजित भ्रष्टाचार की होलिका दहन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय गोयल सम्मलित हुए। कार्यक्रम का संयोजन श्री अजय भारद्वाज ने किया।


पटेल नगर में आयोजित भ्रष्टाचार की होलिका दहन में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता सम्मिलत हुए। कार्यक्रम का संयोजन श्री विजय शर्मा ने किया।


महावीरा स्कूल चौक के पास आयोजित भ्रष्टाचार की होलिका दहन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक गोयल देवराह शामिल हुए। कार्यक्रम का संयोजन श्री राजा खारी एवं श्री कुलदीप चौधरी ने किया।


इसके अलावा सभी भाजपा विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों सम्मलित होकर दिल्ली के भ्रष्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचारों का होलिका दहन किया।


Post a Comment

0 Comments