गीत रंग एकेडमी में धूमधाम से मनाई होली

 


हरप्रीत सिंह: गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी में गीता भवन के सामने गीत रंग एकेडमी में भाईचारे और सौहार्द का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया।एकेडमी की संचालिका संगीता अरोड़ और उनकी सहयोगी रुचि वत्स ,महिमा, उमा,मन  ने कार्यक्रम का बेहतरीन संयोजन किया। संगीता अरोड़ा ने बताया कि एकेडमी में कत्थक के साथ शास्त्रीय नृत्य ओर वेस्टर्न डांस का प्रशिक्षण दिया जाता है।

 देश की कई लोक संस्कृतियों के लोकनृत्या का प्रशिक्षण पर प्रशिक्षित प्रशिक्षुओं की ओर से दिया जाता है। उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर नन्हें-मुन्हें बच्चों ने अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया और जमकर होली के हुड़दंगा का आनंद लिया। एकेडमी में बच्चों के साथ बड़ों ने फूलों की होली खेली।इस कार्यक्रम में 30 से ज्यादा बच्चों भाग लिया सभी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया इस दौरान संगीता अरोड़ा ने बच्चों को गिफ्ट वितरीत किये और कार्यक्रम को सफल बनाने में   सभी का धन्यवाद किया और होली की शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments