दिल्ली भाजपा का शराब घोटाले के विरुद्ध जन जागरण अभियान आज दिल्ली मे छह स्थानों पर चलाया गया



 दिल्ली भाजपा का शराब घोटाले के विरुद्ध जन जागरण अभियान आज दिल्ली मे छह स्थानों पर चलाया गया


केजरीवाल राजनीति में इतना हद तक गिर चुके हैं कि सिसोदिया को जेल से छुड़ाने के लिए बच्चों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं - वीरेन्द्र सचदेवा 


सिसोदिया शिक्षा मंत्री के साथ एक शराब मंत्री हैं जिन्होंने करोड़ों रुपये का घोटाला किया है और इन सभी भ्रष्टाचारों की उत्पति केजरीवाल के घर से हुई है - वीरेन्द्र सचदेवा 


जिस कैबिनेट बैठक में शराब नीति को मंजूरी दी गई उसकी अध्यक्षता खुद अरविंद केजरीवाल ने की थी - रामवीर सिंह बिधूड़ी


नई दिल्ली, 3 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में आज दिल्ली के छह प्रमुख चौराहों पर जन जागरण अभियान चलाया गया। 


लक्ष्मी नगर चौराहे पर चलाए गए जन जागरण अभियान में श्री सचदेवा के साथ नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश महामंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह, विधायक श्री अभय वर्मा, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री कौशल मिश्रा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शराब घोटाले के असली सूत्रधार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की।


श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज जन जागरण अभियान का दूसरा दिन है और इस अभियान के माध्यम से दिल्ली की जनता के बीच एक विशेष संदेश पहुंचाने की भाजपा कोशिश कर रही है कि अपने आप को कट्टर ईमानदार कहने वाले अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री कितने बड़े भ्रष्टाचारी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में करोड़ों रुपये के हुए शराब घोटाले के सूत्रधार अरविंद केजरीवाल हैं जिसका खुलासा सी.बी.आई. ने अपनी जांच रिपोर्ट में किया है। केजरीवाल की पार्टी सत्ता परिवर्तन करने का दावा करके आई थी वह भ्रष्टाचार का ध्वज लेकर घूम रही है।


श्री सचेदवा ने कहा कि केजरीवाल और उनके भ्रष्टाचारी मंत्रियों को दिल्ली की सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। आज केजरीवाल राजनीति में इस हद तक गिर चुके हैं कि मनीष सिसोदिया को जेल से छुड़ाने के लिए बच्चों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन शायद वह भूल रहे हैं कि सिसोदिया शिक्षा मंत्री के साथ एक शराब मंत्री हैं जिन्होंने करोड़ों रुपये का घोटाला अपने शराब के सरगानाओं के साथ मिलकर किया है और इन सभी भ्रष्टाचारों की उत्पति केजरीवाल के घर से हुई है।  


नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि शराब घोटाले में करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार करके केजरीवाल अब खुद को नहीं बचा सकते हैं क्योंकि जिस कैबिनेट बैठक में इस शराब घोटाले को मंजूरी दी गई उसकी अध्यक्षता खुद अरविंद केजरीवाल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शराब ठेकेदारों ने खुद स्वीकारा है कि केजरीवाल सरकार ने जो कमीशन की प्रतिशत बढ़ाई, वह पूरा अरविंद केजरीवाल के जेब में हमने दिया है। इतना ही नहीं शराब घोटाले में जेल में बंद अन्य आरोपी भी इस बात पर मुहर लगा चुके हैं कि इसके असली सूत्रधार केजरीवाल ही हैं तो इन सभी सवालों का जवाब अरविंद केजरीवाल को देना पड़ेगा।  


श्री बिधूड़ी ने कहा कि नॉन कनफर्मिंग और आवासीय क्षेत्रों में शराब के ठेके खोलने की मंजूरी भी उनकी अध्यक्षता में हुई केबिनेट में दी गई। इसके अलावा ऐसे सबूत भी मिले हैं जिनमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बिचौलियों से फोन पर बात कराई गई है। ऐसे हालात में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी सीबीआई और ईडी द्वारा पूछताछ की जानी चाहिए। बिना उनकी सहमति और मंजूरी के इतना बड़ा घोटाला संभव ही नहीं है।


आज हुए विभिन्न स्थानों में सीलमपुर चौक पर प्रदेश महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने जन जागरण अभियान का नेतृत्व किया और केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का संदेश लोगों तक पहुंचाया। 


आर के आश्रम मेट्रो स्टेशन पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक गोयल देवराह ने जन जागरण अभियान का नेतृत्व में किया और भाजपा कार्यकार्ताओं ने केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। 


चिराग दिल्ली में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने जन जागरण अभियान का नेतृत्व किया और केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की। इस मौके पर पूर्वांचल मोर्चा के महामंत्री श्री संतोष ओझा के साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।


जामा मस्जिद चौक पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय गोयल एवं पूर्व महापौर श्री जय प्रकाश ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जन जागरण अभियान के माध्यम से केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की। 


नंगली डेयरी चौक पर श्री पवन शर्मा ने जन जागरण अभियान का नेतृत्व किया।

Post a Comment

0 Comments