सकारात्मक राजनीति के साथ प्रदेश में सरकार बनायेगी आप : संदीप पाठक

 आम आदमी पार्टी का पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।




भोपाल, 1 अप्रैल // मिशन 2023 की घोषणा के साथ आम आदमी पार्टी ने प्रदेश व जिले में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की है। नवीन कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के मुख्यआतिथ्य में राजधानी के होशंगाबाद रोड स्थित कान्हा फन सिटी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश से आए पदाधिकारियों ने ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य कर आम आदमी पार्टी की ईमानदार व काम की राजनीति को मध्यप्रदेश में लाने की शपथ ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि प्राकृतिक संपदा व प्रतिभाओं से सुसज्जित मध्य प्रदेश ने कांग्रेस- भाजपा को पर्याप्त मौका दिया पर भाजपा-कांग्रेस की भ्रष्ट व नाकाम राजनीति ने प्रदेश को क्या दिया ? आज मध्यप्रदेश अत्यंत दयनीय व बीमारू हालात वाले प्रदेश के रूप में देश में जाना जाता है। महिला अत्याचार में अब्बल प्रदेश के रूप में पहचाने जाना वाला मध्यप्रदेश किसान आत्महत्या, पलायन, व्यापन घोटाले जैसे दाग ढ़ोने को मजबूर है वही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार देने में हम देश मे सबसे फिसड्डी है। मध्यप्रदेश की जनता भाजपा- काँग्रेस की नाकाम राजनीति से ऊब गई है, वह दिल्ली पंजाब की तरह प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी अरबिंद केजरीवाल की सकारात्मक व काम की राजनीति को मौका देने का मन बना रही है। दिल्ली में बृजवासन से विधायक प्रदेश प्रभारी बी.एस. जून ने प्रदेश में कानून की स्थिति पर चिंता जताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट हो अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कहा। प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंकज सिंह, प्रदेश महामंत्री रोहित गुप्ता, प्रदेश सचिव अमित भटनागर, उषा कोल, प्रदेश उपाध्यक्ष आइ.एस. मौर्य, मुकेश उपाध्याय, रुचि गुप्ता ने भी अपनी बात रखते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश महिला विंग की अध्यक्ष मनीषा तोमर ने किया।
शपथ
मैं शपथ लेता हूँ कि मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए, मध्य प्रदेश के सभी नौजवानो को रोजगार दिलाने के लिए, मध्य प्रदेश में अच्छी शिक्षा - स्वास्थ लाने के लिए, मध्य प्रदेश के किसानो के हक़ के लिए, मध्य प्रदेश के अनुसूचित जातियों जनजातियों के सम्मान के लिए, मध्य प्रदेश के सभी लोगो को संपन्न और सुखी बनाने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में अपना सब कुछ न्योछावर कर दूंगा

Post a Comment

0 Comments