उधोगपतियों को मूलभूत सुविधाएं शीघ्र मुहैया करवाई जाएगी ताकि उत्पादन के कार्य मे तेजी आए: डॉ यशपाल यादव

 उधोगपतियों को मूलभूत सुविधाएं शीघ्र मुहैया करवाई जाएगी ताकि उत्पादन के कार्य मे तेजी आए: डॉ यशपाल यादव



देश के ओधोगिक ओर आर्थिक विकास में उधोगो का अहम योगदान।


राजस्व अर्जन ओर रोजगार सृजन करने में उधोगो की महत्वपूर्ण भूमिका।


फ़ेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश महासचिव दीपक मैनी की अगुवाई में मिला।


ओधोगिक क्षेत्रों की सड़क व अन्य आवश्यक संसाधनों की खराब हालत पर की चर्चा।


                                                                                        एफआईआई के एक प्रतिनिधिमंडल ने म्युनिसिपल कॉरपोरेशन मानेसर के कमिश्नर डॉ यशपाल यादव , आईएएस से मुलाकात की और उन्हें मानेसर मुंसिपल कारपोरेशन का कमिश्नर नियुक्त किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी l मुलाकात के दौरान फेडरेशन के प्रदेश महासचिव दीपक मैनी ने मानेसर के म्युनिसिपल कमिश्नर को फेडरेशन द्वारा की जाने वाली गतिविधियों के बारे में अवगत कराया और मानेसर से संबंधित समस्याओं के बारे में अवगत कराया l दीपक मैनी ने बताया कि मानेसर को जोड़ने वाली लगभग सभी सड़कों की स्थिति खराब है खासकर पटौदी रोड की स्थिति के बारे में विचार विमर्श किया गया l दीपक मैनी ने बताया कि जयपुर हाईवे पर ज्यादा भीड़ होने के कारण उद्योगपतियों और कर्मचारियों को मानेसर पहुंचने में बहुत समय लगता है l पटौदी रोड की स्थिति खराब होने के कारण यह दिक्कत और बढ़ गई है l उन्होंने बताया कि मानेसर औद्योगिक क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी प्रसिद्ध है और यहां पर कई मल्टीनेशनल कंपनियां होने के कारण अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों का आना जाना रहता है l खराब सड़कें होने के कारण गुरुग्राम की छवि काफी धूमिल हो रही है l  फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के जिला महासचिव डॉक्टर एसपी अग्रवाल ने कहा कि मानेसर में कूड़ा प्रबंधन और सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है l                                                                                      

  एफआईआई के प्रतिनिधि मंडल को संबोधित करते हुए मानेसर नगर निगम के कमिश्नर डॉ यशपाल यादव ने कहा कि उधोगो के लिए मूलभूत सुविधाओं में कमी नही रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उधोगो के वेलफेयर के प्रति काफी गंभीर है।                                                                                                                                                        

इस मुलाकात के दौरान फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री की तरफ से प्रदेश महासचिव दीपक मेनी, जिला गुरुग्राम के प्रधान पीके गुप्ता, जिला महासचिव डॉक्टर एसपी अग्रवाल , कोषाध्यक्ष डी पी गौड , अमन गुप्ता तथा विनोद अग्रवाल उपस्थित रहे l

Post a Comment

0 Comments