सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन सफाई व्यवस्था चरमराई

 महेन्द्र वैष्णव आमेट 

राजसमंद 



 सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन सफाई व्यवस्था चरमराई


आमेट राजसमंद सफाई कर्मचारी भर्ती मैं आरक्षण की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहते हुए नगर पालिका के सामने किया जा रहा धरना प्रदर्शन जारी है।

सफाई कर्मचारी संघ  के अध्यक्ष श्रवण कुमार बाल्मीकि ने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नगर के मुख्य बस स्टैंड पर कचरों के ढेर दिखाई दिए। इस मामले में नगर पालिका चेयरमैन कैलाश मेवाड़ा से जानकारी चाही तो उन्होंने दूरभाष पर बताया की सफाई कर्मचारी एवं बाल्मीकि समाज का राज्य स्तरीय मामला है। राज्य सरकार एवं उनके बीच वार्तालाप चल रही है बाकी रही सफाई व्यवस्था तो उसके लिए सफाई  के टेंडर हो चुके हैं। जल्दी ही वर्क आर्डर लेकर सफाई व्यवस्था बहाल की जाएगी।

 इस अवसर पर धरना प्रदर्शन में श्रवण कुमार, गोपाल ,ईश्वर लाल ,रामेश्वर लाल दिनेश चंद्र ,शक्ति ,प्रहलाद ,रामलाल दीपक, दौलतराम, भरत, अजय, सोहनलाल ,अजय, राजूलाल, सुनील भगवानलाल, प्रकाश, विजय, विक्की राजी बाई ,मीराबाई ,सीमा, सुनीता आशा देवी, रेखा देवी, पिंकी ,ग्यारसी बाई ,मंजू बाई, सुशीला देवी, पूनम, मीरा, ललिता, हीरा देवी ,लता देवी आशादेवी, सपना ,रानी ,सज्जन बाई आशा ,प्रहलाद, हिम्मत, खेमराज हेमराज आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments