नगर निगम गुरुग्राम के पिछले 9 दिन से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को निगम के पुराने कार्यालय में संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी

 


गुरुग्राम 30 मई 

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने निगम आयुक्त को हठधर्मिता त्याग कर कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की सलाह देते हुए चेतावनी दी है, कि यदि निगम प्रशासन ने कर्मचारियों के आंदोलन को उत्पीड़नात्मक ढंग से कुचलने का प्रयास किया तो इसका नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा मुंहतोड़ जवाब देगा।  श्री शास्त्री ने कहा कि गुरुग्राम के कर्मचारी अकेले नहीं उनके साथ हरियाणा प्रदेश के अन्य 10 नगर निगमों, 22 नगर परिषदो, एवं 60 नगर पालिकाओं व 89 दमकल केंद्रों के कर्मचारी साथ हैं। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि निगम प्रशासन जहां-तहां मशीनरी व पुलिस प्रशासन के साथ सफाई व कूड़ा उठाने का प्रयास कर रहा है, जिससे आंदोलनकारी कर्मचारियों में निगम प्रशासन के प्रति गुस्सा और बढ़ रहा है, और निकट भविष्य में आंदोलन और तेज होने की संभावनाएं प्रबल हो गई है । 

यह आरोप आज नगर निगम गुरुग्राम के पिछले 9 दिन से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को निगम के पुराने कार्यालय में संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने निगम प्रशासन पर लगाए। श्री शास्त्री ने स्थानीय सांसद व विधायकों पर भी  गरीब सफाई कर्मचारी एवं सीवर मैनो का निगम प्रशासन व ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न पर मौन समर्थन करने का आरोप लगाया श्री शास्त्री ने कहा कि यहां के स्थानीय सांसद व विधायक  गरीब सफाई व सीवर कर्मचारियों की मांगो के प्रति अपना रुख स्पष्ट करते हुए जवाब दें की पुरानी पेंशन बहाल करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, सहित नए पद सृजित करने, डिमिनेशन काडर से पदों को बाहर करने छटनी ग्रस्त कर्मचारियों को डुयूटी पर बहाल करने व अन्य न्याय उचित मांगों पर उनका रूख क्या है। गौरतलब है कि नगर निगम के कर्मचारी फरवरी माह से लगातार निगम मुख्यालय सेक्टर 34 में शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे थे लेकिन निगम प्रशासन ने अनसुना अनदेखा किया इसलिए मजबूर होकर कर्मचारियों ने 23 मई से मजबूर होकर काम छोड़ हड़ताल शुरू की। 

वही निगम कर्मचारियों ने आज नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आव्हान पर प्रदेश के सभी शहरों में पर्ची वितरण कर हरियाणा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की जनता में पूर्ण खोल अभियान के तहत नगर निगम पुराना कार्यालय से अग्रसेन चौक से होते हुए सिद्धेश्वर चौक तक प्रदर्शन कर सैकड़ों पर्चे वितरण किए। आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम इकाई के प्रधान राम सिंह सर सर ने की तथा मंच का संचालन महेश ने किया।

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सचिव नरेश मलकट ,प्रेस सचिव बसंत कुमार, सह सचिव सुशीला देवी, महिला राज्य सब कमेटी की सेहत कन्वीनर अनीता देवी, केंद्रीय कमेटी की सदस्य सोनिया, रीना इकाई के वरिष्ठ उप प्रधान कैलाश संगेलिया जिला सचिव राकेश वाल्मीकि ने कहा कि निगम कर्मचारियों की हड़ताल कल दसवें  दिन भी जारी रहेगी वही पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आवाहन पर शहर के मुख्य बाजारो में सरकार की पोल खोल अभियान के तहत सैकड़ों पर्चे जनता में बांटे जाएंगे। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निगम प्रशासन ने कर्मचारियों की मांगों का समाधान का रास्ता नहीं निकाला तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।

 आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा कर्मी नेता रीनाअजय,सीमा, सुरेश देवी,पूजा,मंजू देवी,रिंकू चावरिया,राजू,संजीत,धर्ममहेन्दर, आदि भ शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments