संगठनात्मक विश्व को लेकर मंडलों में लगातार चल रहे हैं प्रवास: गार्गी कक्कड़



अगले सप्ताह होगा शक्ति केंद्र प्रमुखों का प्रशिक्षण: गार्गी कक्कड़

गुरुग्राम :12 मई


भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रमुख अजीत यादव ने बताया कि पन्ना प्रमुख सम्मेलन को लेकर जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ के मंडल प्रवास कार्यक्रम 5 मंडलों में संपन्न हुए। फर्रुख नगर मंडल, सरस्वती मंडल, दयानंद मंडल, अर्जुन मंडल, खेड़की दौला मंडल शामिल है फरुखनगर बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने सर्वप्रथम मंडल में चल रहे पन्ना प्रमुख एवं संगठनात्मक कार्यों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की विशेषकर पन्ना प्रमुख कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर दिया। बैठक मैं जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़ समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का साधन नहीं है समाज को अपेक्षित दिशा में प्रगति के पथ पर ले जाना भी उसका कार्य है आज भारत में सभी राजनीतिक दल की  विचारधारा शून्यता के शिकार है केवल भाजपा ही सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद तथा पंचनिष्ठाओ की विचारधारा का संगठन है गार्गी कक्कड़ ने कहा कि आगामी आने वाले सप्ताह में जिले के सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों का प्रशिक्षण कराया जाएगा। प्रशिक्षण में मुख्य वक्ता प्रदेश से तय किया जाएगा। बैठक में जिला महामंत्री मनीष गाडौली, जिला विस्तारक सत्यवीर गांधी,जिला सचिव जयंती चौधरी, मंडल अध्यक्ष दौलतराम, वरिष्ठ कार्यकर्ता सतपाल अरोड़ा,व मंडल के महामंत्री , मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments