गुरुग्राम। देवी अहिल्या बाई होलकर की जंयती पर नई बस्ती स्थित बघेल चौपाल पर भण्डारे व छबील का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में शहर के प्रमुख समाजसेवी व भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा शामिल हुए। मुकेश शर्मा ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि धर्म और समाज की सेवा के लिए राष्ट्र हमेशा देवी अहिल्या बाई होल्कर का ऋणी रहेगा। उन्होंने कई धार्मिक कार्य किए।
उन्होंने पूरे भारत में श्रीनगर, हरिद्वार, केदारनाथ, बदरीनाथ, प्रयाग, वाराणसी, नैमिषारण्य, पुरी, रामेश्वरम, सोमनाथ, महाबलेश्वर, पुणे, इंदौर, उडुपी, गोकर्ण, काठमांडू आदि में बहुत से मंदिर बनवाए। हिन्दू समाज उनके इन कार्यों के लिए महारानी का कृतज्ञ है। उन्होंने कितने ही गांव, जमीन और मकानों की आमदनी की व्यवस्था की थी, जो सैकड़ों वर्षों तक चलती रही और आज भी कई जगह चली आ रही है। ग्रीष्म ऋतु में उन्होंने कई जगह प्याऊ का निर्माण करवाया। जरुरतमंद लोगों की सेवा के लिए वह हमेशा तत्पर रही। इस अवसर पर मास्टर बिशन सिंह बघेल, प्रधान ब्रह्मप्रकाश, महेंद्र सिंह बघेल, सुरेश कुमार, मनोज एडवोकेट, पूर्ण सिंह बघेल, नरेश बघेल, महेंद्र, नारायण सिंह, रतिराम बघेल, लाजपत, संजय, पवन, अशोक, महावीर सिंह, नरेश, परमानंद आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
0 Comments