थैला वितरण: प्लास्टिक छोड़ो कपड़े का थैला अपनाओ अभियान के तहत बांटे गए। गुरिंदरजीत सिंह



गुरुग्राम : आज गुरुग्राम के समाजसेवी गुरिंदरजीत सिंह अर्जुन नगर ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को ले कर पुरी दुनिया में कई संस्थाएं अपने अपने स्तर पर काम कर रही है। कई प्रदूषण नियंत्रण के लिए कार्य कर रहे है। कई पेड़ पौधे लगा रहे है।  कई सफ़ाई अभियान में लगे हुए है।  

गुरिंदरजीत सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि बाजार से सामान खरीदते समय हम प्लास्टिक बैग के जगह जूट, कपड़े या पेपर से बने बैगों का इस्तेमाल कर सकते है। उन्होंने कहा कि “प्लास्टिक बैग छोड़ो कपड़े का थैला अपनाओ’’ का अभियान कई संस्थाएं और समाजसेवी कर रहे है।

इस के तहत पर्यावरण संरक्षण संस्था द्वारा आज रविवार को कपड़े का थैला वितरण किया। इस अभियान को रुचि सेक्सना अपनी टीम के साथ कर रही थी। कपड़े के थैले बनाने के लिए पुरानी चादरों को लोगो से इक्कठा किया जाता है। इस मुहिम में सहायता के लिए आम लोग भी आगे आ रहे है। ऐसे में सतीश जोशी जी ने आम लोगो से 100 के करीब बेड शीट्स और पर्दे इक्कठे कर के रुचि सेक्सना जी को दिए। इस मौके पर गुरिंदरजीत सिंह अर्जुन नगर और गुरद्वारा साहिब के सिंह साब मौजूद थे।

गुरिंदरजीत सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में नेकी की दीवार बनाई गई है, जहा पर आप कपड़े के थैले बनाने के लिए पुरानी चादर पर्दे आदि दे सकते है। और अभियान में सहायता के लिए सदस्य बन सेवा भी कर सकते है। उन्होंने कहा कि अब के सावन में पर पर्यावरण संरक्षण के लिए कमसे कम पांच पेड़ लगाए। और पर्यावरण संरक्षण के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा ले।

Post a Comment

0 Comments