गुरूग्राम
दिनांक- 11/05/2023
ग्रुप केन्द्र, सी.आर.पी.एफ. गुरूग्राम के द्वारा सी.आर.पी.एफ. परिवार कल्याण संस्था (कावा) के दिशा-निर्देश में क्षेत्रीय कावा केन्द्र, ग्रुप केन्द्र, सी.आर.पी.एफ., गुरूग्राम द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. अजीता थाउसेन, प्रेसीडेंट, सी.आर.पी.एफ. परिवार कल्याण संस्था ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सी.आर.पी.एफ. कार्मिकों के परिजनों को संबोधित करते हुए सी.आर.पी.एफ. परिवार कल्याण संस्था (कावा) द्वारा प्रायोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी, उन्होंने जीवन में सदैव स्वस्थ व प्रसन्न रहने की आवश्यकता बतायी व शुभकामना दी। इस अवसर के दौरान डॉ. अजीता थाउसेन, प्रेसीडेंट, सी.आर.पी.एफ. परिवार कल्याण संस्था के द्वारा सी.आर.पी.एफ. परिवार की वीर नारियों को सम्मानित किया गया। वीर नारियों के सम्मान में उन्होंने उनके प्रति इस बल की सदैव कृतज्ञता दोहराई और कहा कि सी.आर.पी.एफ. परिवार कल्याण संस्था वीर नारियों के सदैव साथ है, उनकी सेवा और देखभाल हमारा धर्म है। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी।
इस दौरान ग्रुप केन्द्र, सी.आर.पी.एफ. गुरूग्राम परिसर में ‘‘सौंदर्य’’ Beauty Palace व "DO RE MI FA" Music Hub का उद्घाटन माननीय महोदया के द्वारा किया गया। इन दोनों नवसंस्थानों का उद्देश्य सी.आर.पी.एफ. कार्मिकों के परिवारों व बच्चों को सुविधा देना है। आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रुप केन्द्र, सी.आर.पी.एफ. गुरूग्राम स्थित विभिन्न संस्थानों का महोदया के द्वारा विजिट किया गया उन्होंने संस्थानों की उत्तमता की सराहना की। डॉ. नीना गठवाल, हेड क्षेत्रीय कावा केन्द्र, ग्रुप केन्द्र, सी.आर.पी.एफ. गुरूग्राम ने अपने संबोधन भाषण में ग्रुप केन्द्र गुरूग्राम के द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। श्रीमति संध्या झा ने मुख्य अतिथि व उपस्थित आगन्तुकों के प्रति आभार जताते हुए उनके आगमन पर कृतज्ञता बताई। कार्यक्रम के दौरान सी.आर.पी.एफ. परिवार कल्याण संस्था (कावा) के आदरणीया सदस्यों सहित ग्रुप केन्द्र के जवानों और अधिकारियों के परिजन और बच्चे उपस्थित थे।
0 Comments