एडवोकेट नरेश चौहान बने आम आदमी पार्टी के SC सेल के जिला सचिव

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महा संगठन मंत्री डॉ. संदीप पाठक ने गुरुवार को हरियाणा के संगठन का एलान कर दिया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी हरियाणा प्रभारी व राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता को दी गई जबकि अनुराग ढांडा को सीनियर स्टेट वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. अशोक तंवर को प्रदेश के कैंपेन चेयरमैन का प्रभार और पूर्व मंत्री निर्मल सिंह को राष्ट्रीय ज्वाइंट सेक्रेटरी और उनकी बेटी चित्रा सरवारा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा, बलबीर सिंह सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष और बंता सिंह वाल्मीकि को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।


एडवोकेट नरेश चौहान को SC सेल का सचिव बनाया गया है उनकी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अजेयभारत मीडिया को बताया की उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वो पूरी निष्ठा के साथ निभाने के लिए दिन रात मेहनत करेंगे और अरविंद केजरीवाल की नीतियों को घर घर पहुंचाने में पार्टी की और कार्यकर्ताओं की सहायता करेंगे उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी अपनी नियुक्ति के लिए धन्यवाद दिया 



Post a Comment

0 Comments