भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने एनडीएमसी सभागार नई दिल्ली में किया सुनील सिंधी का भव्य सम्मान समारोह
देश की अर्थव्यवस्था का कर्णधार है व्यापारी सुनील सिंधी
दिल्ली: एनडीएमसी सभागार नई दिल्ली में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंधी का भव्य सम्मान समारोह भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रधान डॉ आदिश सी अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन ने व्यापारियों के उत्साह को देखते हुए कहा कि मैं अपने आप को अकेला समझ रहा था परंतु दिल्ली के व्यापारी भाइयों ने इतने भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर मेरे हाथ मजबूत कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था का कर्णधार है। व्यापारी कल्याण बोर्ड सरकार ओर व्यापारियों के बीच सेतु का काम करेगा। व्यापारी वर्ग को किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए परेशान नही होना पड़ेगा।
कुशल मंच संचालन दिल्ली प्रदेश महामंत्री मुनीश बंसल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीए सुरेश सिंघल ने की। हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन एवम भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल ने सिंधी जी को सभी की और से बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चेयरमैन साहब सभी व्यापारी आपकी ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। हमे आशा ही नही वरन पूरी उम्मीद है कि आप व्यापारी को उसका खोया हुआ सम्मान वापिस दिलवाएंगे। देश में भयमुक्त व्यापार का वातावरण बने और व्यापारियों को एकल खिड़की से सभी सरकारी लाइसेंस मिलें। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रधान डॉ आदिश सी अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि व्यापारी सही मायने मे देश की अर्थव्यवस्था का कर्णधार है। व्यापारी ही टैक्स एकत्रित कर सरकार के खजाने भरता है जिससे सरकारी योजना की फंडिंग होती है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने भी अपना उदबोधन दिया।
इससे पूर्व कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष टाइम्स लॉजिस्टिक्स के सीईओ कमल गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम गोपाल गोयल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं एनसीआर प्रभारी भानी राम मंगला राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जगदीश बेरीवाल दिल्ली प्रदेश चेयरमैन नरेश ऐरन प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंघल राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोज गोयल गुड़ियानिया अमित गोयल श्रीगंगानगर, ललित महाजन दादरी, विनोद गुप्ता गुरुग्राम पंकज जैन बहादुरगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश गोयल सतनारायण गोयल राजू सिंघल प्रदेश कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल सह प्रभारी गिरिराज ढींगड़ा उदयभान सिंगल पलवल पवन अग्रवाल सुनील जैन फिरोजपुर झिरका राजकुमार फिरोजपुर झिरका जवाहर लाल मंगला पुन्हाना राजकुमार जैन दिल्ली
यशपाल गुप्ता दिल्ली विपिन गुप्ता नेशनल एक्सप्रेस संपादक अरुण गुप्ता गाजियाबाद मुनीश गोयल बरवाला लक्की सिंगला बल्लभगढ़ ज्ञानचंद आर्य नूह, महेंद्र जिंदल, सुनील गुप्ता मदन लाल, राजेश गोयल, रविंद्र गिंघल, मयंक गुप्ता, राजेंद्र मित्तल, गिरिराज गुप्ता, परवीन गुप्ता, अशोक सिंघल दीपाली, आशीष बंसल आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
0 Comments