मानव रचना यूनिवर्सिटी फरीदाबाद हरियाणा के अंतरगत रेडियो मानव रचना (107.8) ने 29 जून से 5 जुलाई 2023 तक बिना रुके 150 घंटे का लाइव शो करके अपना नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करवा लिया है। लगातार 150 घंटे का लाइव शो करके एक रिकॉर्ड बनाया है।
ये भारत का पहला सामुदायिक रेडियो है जहाँ आर जे फहीम आज़ाद और उनकी टीम ने मिल कर, आम जनता के लिए, पर्यावरण को ले कर इतना बड़ा जागरूकता अभियान चलाया है।
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वार प्रतिपादित 17 निरंतर विकास लक्ष्यों के प्रति जागरूक करवा कर, मानव रचना विश्वविद्यालय ने और मानव रचना रेडियो ने अपना नाम दुनिया की उन गिने चुने विश्वविद्यालयों में लिखवा लिया है जिन्होनें सतत विकास विषय पर 150 घंटे लाईव रेडियो कार्यक्रम किया है।
मिट्टी की खुशबू राष्ट्र मुहिम को मानव रचना यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड लाइव एक घंटा सम्मान मिला सभी देश वासियों को
आर जे फहीम आज़ाद के साथ मिट्टी की खुशबू राष्ट्र मुहिम फाउंडर हीरा अमित रोहिल्ला गुरुग्राम हरियाणा ए फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक द्वारा सभी देश वासियों को राष्ट्र मुहिम के बारे में लाइव बताया और लोगो को राष्ट्र मुहिम के साथ जुड़ने और मिट्टी से बने सामान खरीदे और उपहार स्वरूप दें का जन संदेश दिया
0 Comments