लोकसभा चुनाव से पहले हॉट सीट बन गया है भिवानी-महेन्द्र्रगढ़ क्षेत्र - अविवाहित कुलदीप शतरंज



भिवानी-महेन्द्रगढ़ सीट पर प्रदेश प्रधान ओम प्रकाश धनखड़ - पूर्व सांसद सुधा यादव की नजरें, भाजपा आलाकमान के निर्णय पर टिका फैसला 

लोकसभा के चुनाव होने में अभी करीब 9 महीने का समय है पर बड़े नेता अभी से अपने चुनाव क्षेत्र पर नजरें लगाने लगे हैं। हरियाणा में कुछ चुनाव क्षेत्र ऐसे हैं, जिनमें बड़ा बदलाव होना है। जंहा भाजपा और कांग्रेस सहित दूसरे राजनैतिक दल भी अपने वर्तमान प्रत्याशी बदलने की मंशा रखती है 

ऐसा ही लोकसभा चुनाव क्षेेत्र भिवानी-महेन्द्रगढ़ भी है, जंहा प्रत्याशी बदलने तथा बदलाव आने की सम्भावनाएं बनती जा रही है 

भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा में 3 जिलों की 9 विधानसभा क्षेत्र लगते हैं। अभी इनमें महेन्द्रगढ़ और तोशाम से कांग्रेस के विधायक हैं तो नांगल चौधरी, नारनौल, अटेली और लोहारू भाजपा के विधायक हैं। बाढड़़ा से जेजेपी विधायक हें तो दादरी से निर्दलीय विधायक है 

भिवानी-महेन्द्रगढ़़ लोकसभा चुनाव क्षेत्र पर भाजपा के दो दिज्गज नेताओं की नजर टीकी हुई है। चर्चाओं के अनुसार भाजपा के प्रदेश प्रधान ओम प्रकाश धनखड़ भिवानी-महेन्द्रगढ़ क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लडऩे की इच्छा रखते हैं। उनके समर्थक भी इस बात की दबी जुबान से पुष्टी कर रहे हैं और जातीय समीकरण बैठाने में लगे हुए है ब्राह्मण-अहिर बाहुल्य वाली भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा सीट पर पूर्व सांसद सुधा यादव की नजरे भी लगी हुई है। 

अब सवाल ये पैदा होता है कि किन्ही हालातोंं में अगर भाजपा भिवानी-महेन्द्रगढ़ सीट से अपना प्रत्याशी बदलती है तो यह आने वाला समय बातयेंगा कि भाजपा आलाकमान  भिवानी-महेन्द्रगढ़ सीट के बारे में क्या निर्णय लेती है

Post a Comment

0 Comments