श्रीराम सोसाइटी लक्ष्मण विहार स्थित श्री गणेश अपार्टमेंट प्रांगण में सभी महिलाओं ने एकत्रित होकर हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया।

 श्रीराम सोसाइटी लक्ष्मण विहार स्थित श्री गणेश अपार्टमेंट प्रांगण में सभी महिलाओं ने एकत्रित होकर हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। 

गुरुग्राम शहर में हरियाली तीज उत्सव की धूम रही। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा रविवार को उत्सव का आयोजन किया गया। मौसम खराब होने के बाद भी सभी जगह काफी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। शनिवार शाम भी कई जगह उत्सव का आयोजन किया गया। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज या मधुश्रवा तीज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सभी विवाहित स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु,दांपत्य जीवन में प्रेम तथा भाग्योदय के लिए व्रत करती हैं। वहीं शादी के योग्य कन्याएं मनोकूल वर प्राप्ति के लिए शिव-पार्वती की पूजा कर उनको प्रसन्न करती हैं। इस पर्व का संबंध भगवान शिव और देवी पार्वती से है। मान्यता है कि देवी पार्वती की तपस्या से भगवान शिव प्रसन्न हुए थे और इसी दिन ही माता पार्वती को उनके पूर्व जन्म की कथा भी सुनाई थी।



श्रीराम सोसाइटी लक्ष्मण विहार स्थित श्री गणेश अपार्टमेंट प्रांगण में सभी महिलाओं ने एकत्रित होकर हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप श्रीमति सुन्दरी खत्री जी, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा एवं घरों में काम करने वाली महिलाओं को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने झूला झूलते हुए तीज व सावन के गीत गाए। महिलाओं ने कार्यक्रम में मेहंदी भी लगाई। घरेलू सहायकों के साथ तीज का त्यौहार मनाने वाली महिलाओं का मानना है कि इनकी बदौलत ही वे अपने घरों से कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जा सकती है। सुंदरी जी ने कहा कि यह प्रयास संस्कृति के प्रसार में सहायक रहेगा। ..... इस अवसर पर सीमा,अन्नू,वर्षा ,स्वेता,नीलम ,दीक्षा,प्रियंका,प्रिया ,सारिका,पिंकी ,सुंदरी खत्री और अन्य बहने भी शामिल रही !



Post a Comment

0 Comments