![]() |
गुरूग्राम, 24 अगस्त: जननायक जनता पार्टी के शहरी निकाय प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी व जिला सयोंजको की बैठक का आयोजन प्रदेश कार्यालय चंडीगढ़ में किया गया, बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया जिसमे गुरूग्राम जिले से कुसुम शर्मा को शहरी स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का जिला सयोंजक बनाया गया हैं।
कुसुम शर्मा ने जिला सयोंजक बनाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रिशीराज राणा का आभार जताते हुए कहा कि मिशन 2024 को मद्देनजर रखते हुए पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर पर आम आदमी तक पहुँचाकर पार्टी को धरातल तक मजबूती प्रदान करने के लिए सक्रिय लोगों को संगठन से जोड़ा जायेगा जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष रिशीराज राणा प्रदेश भर का दौरा करेंगे, उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगी।
0 Comments