परिवार जोड़ो अभियान गुरुग्राम मानेसर में हुई सैकड़ो लोगों की जॉइनिंग : आम आदमी पार्टी



परिवार जोड़ों अभियान आज पूरे हरियाणा में जगह-जगह चलाया गया: धर्मेंद्र खटाना

गुरुग्राम 14th सितम्बर

आज परिवार जोड़ो अभियान आम आदमी पार्टी के द्वारा प्रारंभ कर दिया। जिला गुरुग्राम(मानेसर) में जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र खटाना की मौजूदगी में नगर निगम मानेसर से प्रमुख लोगों ने आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया।  जिसे देखकर भारतीय जनता पार्टी और अन्य पार्टियों में खलबली मच गई। उसी कड़ी को द्वारा से जोड़ने के लिए परिवार जोड़ो अभियान आम आदमी पार्टी ने प्रारंभ आज से कर दिया। जिसमें आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में मुफ्त और अच्छी शिक्षा स्वास्थ्य, मुफ्त 24 घंटे बिजली, नौजवानों को रोजगार, महिलाओं को सुविधा, जवानों का सम्मान और किसान को उनका अधिकार दिलाने का काम किया उन्हें सब बातों को लेकर आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता घर-घर जा रहा है। जिसमें वह हरगांव हर घर तक जाकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली और पंजाब के बारे में बता रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल की सरकार कैसी चल रही है यदि आपको विश्वास नहीं है तो अपने रिश्तेदार और वहां रहने वाले दोस्तों से भी पूछ सकते हैं।



आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जरा सोचिए। कि अगर आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में इतने कम समय में इतना कम कर दिखाया है तो हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर साहब और दूसरी पार्टियों की सरकार पिछले 57 सालों में क्यों नहीं कर सके।

साथ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है इसके दो ही कारण हो सकते हैं या तो उनकी नियत खराब है या फिर इन्हें करना कम नहीं आता है हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों को बार-बार मौका दिया अब एक मौका अपने इस अरविंद केजरीवाल को देना होगा। जिससे हरियाणा प्रदेश के अंदर शांति और खुशी हर नागरिक के चेहरे पर हो। साथ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हर घर बता रहे हैं कि हरियाणा में बदलाव लाने के लिए आप भी अपने परिवार और किस विभाग से जुड़े अब हम सब मिलकर आम आदमी की सरकार बनाएंगे और हरियाणा को इस बार फिर खुशहाल बनाएंगे। जिससे हर जात धर्म वर्ग का व्यक्ति किसी से ना डरे और अपने बच्चों की खुशहाली के लिए आम आदमी पार्टी को चुने। मानेसर के प्रमुख लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली उनके नाम इस प्रकार हैं महेंद्र यादव पटवारी, महिपाल यादव सूबेदार, दुलीचंद यादव, ओमकार यादव , मोनू यादव , कोयल देवी , कमला देवी, अंजना देवी और जोगा यादव | इस मौके पर ओबीसी प्रदेश संयुक्त सचिव विजय यादव, लोकसभा उपाध्यक्ष सुखबीर तंवर, गुरुग्राम लोकसभा अध्यक्ष मुकेश डागर (कोच),लोकसभा संयुक्त सचिव मुकेश पवन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राव, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष रोशनलाल यादव,एससी जिला उपाध्यक्ष जयनारायण बजरिया, वेदप्रकाश यादव मौजूद रहे |


Post a Comment

0 Comments