पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक की तैयारी
IOC Session 2023: 40 साल बाद मेजबानी को तैयार भारत
प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी करेंगे अधिवेशन का नेतृत्व मार्गदर्शन
40 साल बाद दूसरी बार भारत देश करेगा मेजबानी
इससे पहले भारत ने पहली बार वर्ष 1983 में आइओसी के अधिवेशन की मेजबानी की थी
न्युज - 9 सितम्बर 2023
इंटरनेशनल ओलम्पिक कमेटी IOC Session 2023 के आयोजन की मेजबानी आमतौर पर विकसित देश ही करते हैं। भारत एक मात्र पहला ऐसा विकासशील देश है जो दूसरी बार इस अधिवेशन की मेजबानी करेगा। इसमें 150 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि प्रधानमंत्री, अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रधान व महासचिव शामिल होंगे। 40 वर्ष पहले भी भारत ने पहली बार वर्ष 1983 में आइओसी के अधिवेशन की मेजबानी की थी
फ्रांस की राजधानी पेरिस में अगले वर्ष 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक गेम्स की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आइओसी (इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी) का अधिवेशन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 15 से 17 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया जायेगा। इसकी मेजबानी भारत देश करेगा। अधिवेशन का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।
अधिवेशन में इन मुद्दों पर रहेगा विशेष फोकस -
- पेरिस ओलिंपिक के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए रणनीति बनाई जाएगी
- पेरिस ओलिंपिक 2024 में कौन से नए खेल शामिल होंगे और कौन से पुराने हटेंगे। इस पर निर्णय होगा
- विभिन्न देशों की अंतरराष्ट्रीय खेल फेडरेशन, राष्ट्रीय ओलिंपिक कमेटियों की कार्यप्रणाली को चेक किया जाएगा
- यह भी तय होगा कि किस खेल की अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन को मान्यता रहेगी और किसकी जाएगी
- विभिन्न देशों की नेशनल ओलिंपिक कमेटियों की मान्यता को लेकर भी निर्णय लिए जाएंगे
ये रहेगा शेड्यूल
12, 13 अक्टूबर को आइओसी कार्यकारी बोर्ड की बैठक होगी
15 से 17 अक्टूबर को 140वां आइओसी सेशन होगा
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव अविवाहित कुलदीप शतरंज का कहना है कि आइओसी (इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी) का अधिवेशन भारत में 40 साल बाद हो रहा है। यह बहुत ही खुशी का पल होगा। इसमें दुनिया भर की जानी मानी हस्तियां जुटेंगी। यह देश के लिए बहुत बड़े सम्मान का पल होगा
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के प्रधान शक्तिमान मुकेश खन्ना का कहना है कि देश हित के लिए भविष्य मे अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक खेलों का आयोजन भारत मे करना हमारा उद्देश्य है। हम चाहते हैं कि दुनिया के सबसे महान देश भारत के नौजवान ओलिंपिक की भव्यता और विशालता को महसूस करें। हमारे देश में ओलिंपिक मूवमेंट 40 साल के इंतजार के बाद वापस आ रहा है। मैं 2023 में मुंबई में आइओसी सत्र की मेजबानी करने का सम्मान भारत को सौंपने के लिए आइओसी का आभारी हूं। यह भारतीय खेलों के लिए नए युग की शुरूआत करेगा
एशियन ओलंपिक गेम्स के लिए भारतीय शतरंज टीम घोषित -
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक 2023 से शतरंज एशिया महादीप के महासचिव अविवाहित कुलदीप शतरंज ने एशियन गेम्स के लिए 10 सदस्यीय भारतीय शतरंज टीम की घोषणा की
जोकि चीन देश में 23 सितंबर से 7 अक्टूबर 2023 तक आयोजित होने वाले एशियन ओलंपिक गेम्स 2023 में देश का नेतृत्व करेगी
इसकी सारी जानकारी www.IndianChess.org से देखी जा सकती है
उन्होंने बताया कि शतरंज प्रधान महाभारत के भीष्म पितामह शक्तिमान मुकेश खन्ना के मार्गदर्शन मे भारतीय शतरंज टीम इस प्रकार से है -
भारतीय शतरंज पुरुष टीम - 5 खिलाडी
ग्रैंड मास्टर गुकेश - विदित संतोष गुजराथी - अर्जुन एरिगैसी - हरि कृष्णा पेंटाला - 17 वर्षीय प्रागनन्दा का चयन किया गया
भारतीय शतरंज महिला टीम - 5 खिलाडी
ग्रैंड मास्टर कोनेरू हम्पी - हरिका द्रोणावली - वैशाली - वंतिका अग्रवाल - सविथा श्री भास्कर का चयन किया गया
चीन देश मे आयोजित होने वाले एशियन ओलम्पिक गेम्स मे कुल 40 खेल शामिल किये गये है
0 Comments