महिलाओं को 33% आरक्षण में BC-A को पूरा हक मिले:महावीर वर्मा




बादशाहपुर /गुड़गांव दिनांक 30 सितंबर 2023 को प्रजापति समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा यशपाल प्रजापति के निवास स्थान बादशाहपुर में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।  जिसका मुख्य उद्देश्य यह था कि। महिलाओं को 33% आरक्षण के अंदर बैकवर्ड क्लास (ए) की महिलाओं को भी अनुपातिक तौर से इसमें भागीदारी मिले। इसके उपरांत यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 3 अक्टूबर 2023 को सुबह 11:00 बजे। मिनि सचिवालय गुड़गांव में एकत्रित होकर माननीय जिलाधीश गुड़गांव के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया से यह अनुरोध किया जाएगा कि महिला आरक्षण बिल में महिलाओं को जो 33% आरक्षण मिला है।

 उसके अंदर बैकवर्ड (ए) क्लास की महिलाओं को भी अनुपातिक तौर पर भागीदारी मिलनी चाहिए ।अर्थात बैकवर्ड क्लास ( ए) की  महिलाओं को भी  आरक्षण का फायदा मिलना चाहिए।  इस मौके पर यशपाल प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष प्रजापति महासभा हरियाणा प्रदेश/ मन्नू देवमास्टर प्रदेश सचिव/ राममेहर  बारावाल जिला उपाध्यक्ष/ राम सिंह जिला अध्यक्ष/ पवन सचिव/ त्रिलोक बारावाल कैशियर/धनीराम प्रधान भोङा कला/ रामकिशन कार्यकारिणी सदस्य/।लखी  राम उप प्रधान झाड़सा/ बबलू भङोरिया   कार्यकारिणी सदस्य के साथ-साथ इसके अतिरिक्त महावीर वर्मा कोऑर्डिनेटर बैकवर्ड क्लास (ए) संयुक्त मोर्चा (जिला गुड़गांव)  भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments