ब्रजरस गौ सेवा समिति (रजि) गुरुग्राम द्वारा वैश्य समाज धर्मशाला, सेक्टर 4 में आयोजित सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा की शुरुआत

 ब्रजरस गौ सेवा समिति (रजि) गुरुग्राम द्वारा वैश्य समाज धर्मशाला, सेक्टर 4 में आयोजित सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा की शुरुआत आज सुबह कलश शोभा के साथ हुई। यह जानकारी समिति के महासचिव विजय अग्रवाल ने दी।

सबसे पहले श्री मद भागवत जी की पूजा की गई, जिसमे मुख्य यजमान तृप्ति अग्रवाल और प्रमोद अग्रवाल ने तथा इकक्यावन अन्य यजमानो ने भाग लिया। काशी से आये हुए विद्वान् पंडितों ने पुरे विधि विधान से पूजा करवाई।

परम्परागत परिधान में सुसज्जित 501 महिलाएं  सुन्दर कलश लेकर मधुर स्वर में भजन गाती हुई शोभा यात्रा के लिए वैश्य समाज धर्मशाला से निकली तो एक अददभुत दृश्य सामने था।



शोभा यात्रा के बाद सब भक्तों में भंडारे प्रसाद का आनंद लिया।

आज की कथा में व्यास पीठ से पंडित मनमोहन ब्रजवासी जी ने श्रीमद भागवत जी के महात्व पर विस्तार से वर्णन किया। ब्रजवासी जी ने बताया की भागवत के मात्र श्रवण से ही मनुष्य के जीवन का उद्धार हो जाता है और वह जीव आवागमन के चक्र से मुक्त हो जाता है।


 उन्होंने शुकदेव जी के जन्म की कथा भी सुनाई। शुकदेव जी को माता के गर्भ में ही सौलह कलाओं का ज्ञान हो गया था। गर्भ में ही उन्हें वेद, उपनिषद, पुराण आदि का ज्ञान हो गया था। राजा परीक्षित को उन्होंने ही भागवत सुनाई थी। बाल अवस्था  में ही वह तप के लिए वन को चल पड़े थे।

इस अवसर पर सुन्दर दास अग्रवाल, राम बिलास सिंगला, समिति के चेयरमैन राजवीर यादव, प्रधान अजय मंगला, उप प्रधान रमेश सिंघल, सुभाष सैनी, राम अवतार शर्मा, लाल चंद गोयल, हरीश गुप्ता, आर एल शर्मा, त्रिलोक अग्रवाल, हरबंस जॉली, राजेश अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता, राम अवतार मित्तल, राज कुमार मित्तल, राकेश शर्मा, योगेश गुप्ता,उमा शंकर भारद्वाज, आनंद गर्ग, मनोज भारद्वाज, एस के गोयल, प्रमोद गुप्ता, श्रीमती उषा भारद्वाज, कंचन गोयल, मीनाक्षी गुप्ता, गीता सैनी, राखी मित्तल, हेमा शर्मा, प्रेमप्रभा शर्मा,  मनीषा बंसल, दीपा गर्ग, कमला शर्मा, योगिता कटारिया, माया दीदी, इंद्रा अग्रवाल, अंजना मंगला , रेखा बंसल आदि उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments