सम्मानित होकर खुश हुए ट्रांसजेंडर, बोले- पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी ने दिया इतना सम्मान
मोदी सरकार हर वर्ग की चिंताओं का कर रही है समाधान: पूजा कपिल मिश्रा
गुरुग्राम, 6 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम की जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ की अध्यक्षता में महिला मोर्चा गुरुग्राम द्वारा शुक्रवार को ट्रांसजेंडरों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिलेभर से काफी ट्रांसजेंडरों ने सम्मान समारोह में भाग लिया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने सभी ट्रांसजेंडरों का पार्टी कार्यालय गुरुकमल में आने पर फूलमालाओं से स्वागत किया।
बता दें कि मिशन 2024 को जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी हरियाणा का महिला मोर्चा प्रदेश की हर नारी शक्ति तक पहुंच बनाने में जुटा हुआ है। दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास के दौरान हर जिले में मोदी सरकार की योजनाएं और महिलाओं की चुनाव में भूमिका को लेकर महिला मोर्चा सम्मेलनों, बैठकों के जरिए चर्चा कर रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सम्मान समारोह में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने ट्रांसजेंडरों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार तथा राज्य की मनोहर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि भाजपा अंत्योदय की भावना से काम करने वाली पार्टी है। मोदी सरकार और हरियाणा सरकार हर वर्ग की चिंताओं का समाधान कर रही है। पार्टी ने पहली बार ट्रांसजेंडरों के साथ बैठकों और सम्मेलनों की योजना बनाई है। इन बैठकों के जरिए ट्रांसजेंडरों की समस्याओं और उनकी जरूरतों पर चर्चा की जा रही है।
पूजा मिश्रा ने बताया कि यह संभवतः पहली बार है कि भाजपा ट्रांसजेंडर समुदाय तक पहुंची है। इस समुदाय को अक्सर समाज द्वारा बहिष्कृत नजरों से देखा जाता रहा है। यह समाज नौकरियों और शिक्षा के अवसरों से वंचित रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने योग दिवस पर ट्रांसजेंडरों को बुलाकर उनका मान बढ़ाया था। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा है कि “मानवता केवल पुरुष या महिला तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें हर वर्ग और हर तबके को साथ लेकर चलना होगा तभी देश विकसित और सच्चे रूप में विश्व गुरू बन सकता है। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडरों को सरकार की तरफ से काफी सुविधाएं दी जा रही है और उन्हें आयुष्मान योजना के साथ भी जोड़ा गया है।
जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने कहा कि सदियों से ट्रांसजेंडरों को उनके जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता से वंचित रखा गया है। भारत के नागरिक होने के नाते ट्रांसजेंडर को अपने अधिकार और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की रक्षा करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा की सरकार में सभी वर्गों के अधिकार सुरक्षित हैं। गार्गी कक्कड़ ने कहा कि सरकार ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए शिक्षा, नौकरी और समानता के लिए काम कर रही है। प्रवास के दौरान ट्रांसजेंडरों का सम्मान करने का मुख्य उद्देश्य इस समाज को मुख्य धारा में लाना है। सम्मान समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीन जोशी, गुरुग्राम महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मनीता गर्ग, जिला महामंत्री मनीष गाड़ौली, महेश यादव, जिला उपाध्यक्ष ज्योति डेमला, जिला मीडिया प्रमुख अजीत यादव, जितेंद्र चौहान, हषवर्धन मित्तल के अलावा अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मानित होने पर ट्रांसजेंडरों ने की मोदी सरकार की तारीफ
भाजपा द्वारा पहली बार सम्मानित होने पर ट्रांसजेंडरों ने मोदी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने उनके समुदाय के बारे में सोचा है और उन्हें मान सम्मान दिया है वह काफी प्रशंसनीय है। मोदी सरकार द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के हितों के लिए जो काम किया जा रहा है उसके उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। आज हुए सम्मान से ट्रांसजेंडर सोनिया, सोना दास, मासूम, पूजा दास, सुंदरी शर्मा, महक मिश्रा, मुध शर्मा, तान्या सिंह, नेना, जान मोनी, संगीता, माही, हर्षिता, रोहिणी, कविता सोनिया, काजल, कनिष्का, अंजलि वर्मा, रूबी, रोमा गौर गौरी मिश्रा गदगद नजर आई और मोदी सरकार की जमकर तारीफ की।
0 Comments