गुरुग्राम इंडस्ट्रियल एक्सपो 2023
गुरुग्राम इंडस्ट्रियल एक्सपो 2023 सेक्टर 29 लेजर वैली पार्क गुरुग्राम में स्वयं सहायता समूह का बेहतर प्रदर्शन रहा| कुसुम उड़ान महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा निर्मित एलोवेरा लड्डू, नारियल लड्डू, मल्टीग्रेन लड्डू और हैंडीक्राफ्ट एक्सपो में आकर्षण के केंद्र बने रहे| इन लड्डुओं को बनाने में गेहूं तथा चीनी का उपयोग नहीं किया किया गया है| सभी लड्डू में एलोवेरा लड्डू की मांग काफी रही क्योंकि इनका उपयोग औषधि के रूप में कमर दर्द तथा जोड़ों के दर्द से निजात दिलाने के लिए किया जाता है|
कुसुम उड़ान महिला स्वयं सहायता समूह का विजिट श्री मनीष यादव द्वारा किया गया तथा कुसुम लता के द्वारा निर्मित उत्पादों को काफी पसंद किया तथा उनकी इसकी प्रशंसा की और इस स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सभी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में इस स्वयं सहायता समूह के साथ खड़े रहने का आश्वासन भी दिया|कुसुम उड़ान स्वयं सहायता समूह का निर्माण कुसुम लता के द्वारा एक्सीलेंट सिविल अकैडमी ट्रस्ट के अंतर्गत किया गया है| कुसुम उड़ान महिला स्वयं सहायता समूह को तकनीकी सहायता एक्सीलेंट सिविल अकैडमी ट्रस्ट तथा अमरेश प्रताप सिंह डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की गुरुग्राम इकाई के द्वारा दिया गया, इस ग्रुप को इस स्पॉन्सर नगर निगम मानेसर के द्वारा किया गया| आज गुरुग्राम इंडस्ट्रियल एक्सपो 2023 का क्लोजिंग डे था और इसमें समाजसेवी राकेश हुकमा का पोता ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की तथा इस स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं विशेष कर कुसुम जी का उत्साह वर्धन किया|
0 Comments