इताशा सोसाइटी ने ‘डिजी सक्षम’ डिजिटल सुरक्षा पोर्टल को का लॉन्च किया

 इताशा सोसाइटी ने ‘डिजी सक्षम’ डिजिटल सुरक्षा पोर्टल को  का लॉन्च किया

गुरुग्राम: इताशा सोसाइटी द्वारा युवाओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार बनाने के उद्देश्य से ‘डिजी सक्षम’ डिजिटल साक्षरता एवं ऑनलाइन सुरक्षा पोर्टल का शुभारंभ किया गया। इस पहल के माध्यम से युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षा, डिजिटल जोखिमों की पहचान, व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा साइबर घटनाओं की शिकायत एवं रिपोर्टिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री इयन मैकब्राइड, ब्रिटिश टेलीकॉम (बीटी)। वे भारत में उत्तरदायी व्यवसाय एवं सामाजिक प्रभाव (सीएसआर) के प्रमुख हैं। उन्होंने ‘डिजी सक्षम’ पहल की सराहना करते हुए युवाओं के बीच डिजिटल सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में इताशा सोसाइटी के प्रयास को महत्वपूर्ण बताया तथा इस पहल के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया।


‘डिजी सक्षम’ की शैक्षणिक विषय-वस्तु को  वाएलैक  द्वारा जांचा और प्रमाणित किया गया है। वाएलैक  ने पोर्टल की विकास प्रक्रिया और सीखने के दृष्टिकोण की भी सराहना की तथा विषय-वस्तु को युवाओं के लिए सरल, प्रासंगिक और व्यावहारिक बनाने की दिशा में सहयोग दिया।


इस अवसर पर इताशा सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी नायर द्वारा अतिथियों को सम्मानित किया गया।

राम किशन सर ने ‘डिजी सक्षम’ पोर्टल के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इताशा सोसाइटी के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं के लिए डिजिटल सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है और गुरुग्राम के अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक ‘डिजी सक्षम’ को पहुँचाने के लिए वे इताशा सोसाइटी को हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।


‘डिजी सक्षम’ पोर्टल को अलग-अलग आयु वर्ग के युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। 12 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन सुरक्षा की बुनियादी समझ और सुरक्षित डिजिटल आदतों पर विशेष ध्यान दिया गया है, जबकि 18 से 30 वर्ष के युवाओं के लिए ऑनलाइन लेन-देन और वास्तविक जीवन में सामने आने वाली डिजिटल परिस्थितियों से जुड़े अतिरिक्त अभ्यास और उदाहरण शामिल किए गए हैं।

पोर्टल के माध्यम से युवाओं को ऑनलाइन जोखिमों को पहचानने, सुरक्षित निर्णय लेने, स्वयं को डिजिटल जोखिमों से बचाने तथा आवश्यकता पड़ने पर सही तरीके से शिकायत या रिपोर्ट करने के लिए तैयार किया जाएगा।


कार्यक्रम के दौरान डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी परस्पर संवादात्मक गतिविधियों, खेलों और साइबर सुरक्षा पर आधारित लघु नाटिका के माध्यम से वास्तविक जीवन में सामने आने वाली ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी परिस्थितियों को भी प्रस्तुत किया गया।


इताशा सोसाइटी का उद्देश्य ‘डिजी सक्षम’ के माध्यम से युवाओं में केवल डिजिटल जागरूकता बढ़ाना ही नहीं, बल्कि उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित, जिम्मेदार और आत्मविश्वास के साथ व्यवहार करने के लिए आवश्यक ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल प्रदान करना है।


कार्यक्रम में इताशा सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी नायर, जनरल बॉडी के सदस्य श्री अनिल नायर, एवं श्री विजय तोले, इताशा के मित्र - के. एन. सुब्रमण्यम एवं श्री एस. के. माथुर, मैक्स स्पेशियलिटी फिल्म्स के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री ललित सावनी, रोटेरियन, श्रीमती मीनाक्षी नाथ, संभावित स्वयंसेवक सुश्री नैना नाथ, रूट्स फाउंडेशन , यंग लीडर्स फॉर एक्टिव सिटिजनशिप (वाएलैक) से सुश्री सृष्टि तथा डाइट, गुरुग्राम से श्री राम किशन, इताशा की टीम सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال