श्री सुरभि कृपा परिवार द्वारा भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन, सनातन एकता का दिया संदेश
गुरुग्राम। रेखा वैष्णव। श्री सुरभि कृपा परिवार के तत्वावधान में गुरुग्राम में तीन दिवसीय भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में क्षेत्र की मातृशक्ति के साथ बड़ी संख्या में बच्चों और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली।
महोत्सव का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समाज में एकता की भावना को मजबूत करना तथा लोगों को धर्म और संस्कृति के सूत्र में जोड़ना रहा।
इस अवसर पर श्री सुरभि कृपा परिवार की ओर से श्रीमती यामिनी शर्मा जी ने बताया कि माँ सुरभि की कृपा से परिवार विगत कई वर्षों से गौमाता की सेवा और सामाजिक कार्यों में निरंतर समर्पित है। इसी सेवा भावना के अंतर्गत समाज को एकता के सूत्र में पिरोने तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि गौमाता एवं संत-महात्माओं के आशीर्वाद से परिवार निरंतर सेवा कार्यों में संलग्न है और भविष्य में भी समाजहित के कार्य जारी रहेंगे।
तीन दिवसीय डांडिया महोत्सव ने महिलाओं, बच्चों और युवाओं को एक साथ लाकर सामाजिक सद्भाव, सांस्कृतिक चेतना और सनातन एकता का प्रेरणादायी संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती अनीता शर्मा, श्रीमती मीरा स्वामी, अंजली स्वामी, श्रीमती शीतल,कविता, पूजा गुप्ता , मोनिका स्वामी, शौर्य हरि, लाडो, मिनांजलि, स्वरा, अनीता टंडन,मनी स्वामी, देवेंद्र पाल सिंह, अनामिका सिंह, मयंक सिंह , मिनेश स्वामी, आचार्य मनीष हरि सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्री सुरभि कृपा परिवार ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाजसेवा, गौसेवा और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के संकल्प को दोहराया।

