अंतरराष्ट्रीय मंच पर डॉ. रचना सेठी गेरा ने फिर फहराया परचम
अंतरराष्ट्रीय मंच पर डॉ. रचना सेठी गेरा ने फिर फहराया परचम, नवी मुंबई में आयोजित 'इंटरनेशनल फिजियो क्रिएटर्स फेस्ट 2026' में मिला ' *आइकन ऑफ मॉडर्न फिजियोथेरेपी अवॉर्ड
गुड़गांव / नवी मुंबई:
गुरुग्राम की प्रसिद्ध वरिष्ठ कंसलटेंट फिजियोथेरेपिस्ट एवं न्यूरो रिहैबिलिटेशन विशेषज्ञ डॉ. रचना सेठी गेरा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुड़गांव और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। हाल ही में नवी मुंबई के टेर्ना डेंटल कॉलेज सभागार में आयोजित 'इंटरनेशनल फिजियो क्रिएटर्स फेस्ट 2026' (International Physio Creators Fest 2026) में डॉ. रचना सेठी गेरा को फिजियोथेरेपी क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और अभूतपूर्व योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. रचना सेठी गेरा को 'आइकन ऑफ मॉडर्न फिजियोथेरेपी अवॉर्ड' (Icon of Modern Physiotherapy Award) से नवाजा गया। इसके साथ ही, सम्मेलन में एक सम्मानित लीडर (Esteemed Leader) के रूप में उनकी बहुमूल्य भागीदारी के लिए उन्हें 'सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन' और 6 CPD क्रेडिट आवर्स प्रदान किए गए।
आयोजन में देश-विदेश के प्रमुख फिजियोथेरेपिस्टों, विशेषज्ञों और स्वास्थ्य सेवा दिग्गजों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान एक्सपर्ट सेशंस, पैनल डिस्कशन और नेटवर्किंग के माध्यम से फिजियोथेरेपी के आधुनिक आयामों पर चर्चा की गई।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. रचना सेठी गेरा ने कहा कि यह सम्मान न केवल उनके कार्यों की पहचान है, बल्कि मरीजों के प्रति समर्पित सेवा और न्यूरो रिहैबिलिटेशन के क्षेत्र में निरंतर नवाचार करने की प्रेरणा भी देता है।
उनकी इस उपलब्धि पर चिकित्सा जगत, सहयोगियों और गुड़गांव निवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
