एमार पाम गार्डन में मानसिक स्वास्थ्य पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम
-कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढक़र लिया हिस्सा
गुरुग्राम।
जीएलआरए इंडिया और आर्टेमिस हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम सेक्टर-83 स्थित एमार पाम गार्डन सोसाइटी में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और तनाव, चिंता जैसी समस्याओं से निपटने के उपाय बताना था। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक स्वास्थ्य को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, इसी को लेकर विशेषज्ञ डॉ रचना ने लोगों को जागरूक किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जीएलआरए इंडिया की हेड कम्युनिकेशन एंड पीआर डॉ. गीतांजलि, प्रोजेक्ट मैनेजर सरिता, काउंसलर कविता सरकार और काउंसलर वनीता पीटर का विशेष सहयोग रहा ।
साइक्लॉजिस्ट डॉ. रचना ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके हम अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं और कब हमें विशेषज्ञ की मदद लेनी चाहिए।
प्रोजेक्ट मैनेजर सरिता ने जीएलआरए के कार्यों और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया।
कार्यक्रम के दौरान एमार पाम गार्डन के आरडब्ल्यूए प्रेसिडेंट सुनील शर्मा और मैनेजर रविंदर डाबस का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने उनका धन्यवाद करते हुए कहा कि सोसाइटी स्तर पर ऐसे कार्यक्रम लोगों में जागरूकता लाने में बेहद कारगर साबित होते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगो ने विशेषज्ञों से अपने सवाल पूछे।
