भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक कलाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं मेहंदी प्रतियोगिता -- डॉ मीनू शर्मा
द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन. द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय, गुरुग्राम के महिला प्रकोष्ठ (Women Cell) की ओर से छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, करवा चौथ के पर्व को खास ध्यान में रखते हुए तथा भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक कलाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणामों में एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एम.कॉम. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा रितु तथा बीबीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा वैदेही ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा खुशी और बी.कॉम. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा अंकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की गई।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीनू शर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्राओं की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं स्टाफ सदस्य डॉ. सुनील डबास ने लड़कियों को इस प्रकार लघु उद्योग के लिए लड़कियों को प्रोत्साहित किया। डॉ. तरुण लता ने सभी महिलाओं की तरफ से लड़कियों को सम्मानित करने की व्यवस्था की।,महिला प्रकोष्ठ की सभी महिला अधिकारियों ने लड़कियों को प्रोत्साहित किया जिसमें कविता सहरावत , ज्योति यादव, पिंकी, वर्षा बंसल, मनसा गुप्ता, पूनम कपूर, मोनिका त्यागी ,पूनम शर्मा, फरहत, अन्नू चौहान, अर्चना सैनी. अंजू , सपना यादव ,शिल्पी गुप्ता तथा चेतना सैनी उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना की।
महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता ने छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक रचनात्मक मंच प्रदान किया तथा भारतीय पारंपरिक कला के प्रति उनकी रुचि को प्रोत्साहित किया।
