आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2026–27 ट्रायल का नवंबर 2026 को होगा आयोजन


आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2026–27 ट्रायल का नवंबर 2026  को होगा आयोजन



गुरुग्राम।

हरियाणा जिम्नास्टिक एसोसिएशन के प्रशासक द्वारा प्रथम यूथ आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2026–27 के लिए हरियाणा राज्य चयन ट्रायल का आयोजन 3 नवंबर 2026 को महावीर स्टेडियम, हिसार में किया जाएगा। ट्रायल का रिपोर्टिंग समय प्रातः 10:00 बजे निर्धारित किया गया है। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से पुरुष एवं महिला आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक के खिलाड़ी भाग लेंगे।


चयन प्रक्रिया जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (GFI) के निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न होगी। चयनित खिलाड़ी 23 से 30 नवंबर 2026 तक INS हमला, मालाड, मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।


प्रशासक ने कहा कि इन ट्रायल का उद्देश्य प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर देना है। चयन प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाई जाएगी।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال