लोकतंत्र की रक्षा के लिए देशभर से उमड़ा जनसैलाब, विपक्ष की महारैली रही ऐतिहासिक: डॉ. मुकेश शर्मा
लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की मजबूती के लिए लड़ रहे राहुल गांधी: डॉ. मुकेश शर्मा
मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं ने बुलंद की लोकतंत्र बचाने की आवाज: डॉ. मुकेश शर्मा
रामलीला मैदान की महारैली ने देश को दिया एकजुटता और लोकतांत्रिक संघर्ष का संदेश: डॉ. मुकेश शर्मा
जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. मुकेश शर्मा
गुरुग्राम। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. मुकेश शर्मा दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की विशाल महारैली में शामिल हुए। उन्होंने महारैली को ऐतिहासिक और सफल बताते हुए कहा कि देश के कोने-कोने से उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि आज देश का आम नागरिक लोकतंत्र, संविधान और अपने मताधिकार की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ा है।महारैली में उमड़ी भारी भीड़ ने यह संदेश दिया है कि जनता लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं करेगी। डॉ. मुकेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के विभिन्न विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने एकजुट होकर देश के सामने लोकतंत्र से जुड़े गंभीर सवाल उठाए। नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया तथा देशवासियों से लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। राहुल गांधी के नेतृत्व और संघर्ष की सराहना करते हुए डॉ. मुकेश शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी आज देश की जनता के मताधिकार, संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता की आवाज मजबूती से उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता से सवाल पूछना विपक्ष का अधिकार ही नहीं, बल्कि उसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी है। राहुल गांधी इसी संवैधानिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए जनता के मुद्दों को लगातार देश के सामने रख रहे हैं। उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति या राजनीतिक पद के लिए नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के उस अधिकार के लिए है, जिसके आधार पर वह अपनी सरकार चुनता है। उन्होंने कहा कि जब जनता के वोट की ताकत पर सवाल खड़े हों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर संदेह व्यक्त किया जाए, तब चुप रहना लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ अन्याय होगा। राहुल गांधी ने इन सवालों को राष्ट्रीय बहस का विषय बनाकर आम नागरिक को जागरूक करने का काम किया है। आज देश को ऐसे मजबूत विपक्ष की आवश्यकता है, जो सरकार से जवाब मांगे और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निडर होकर आवाज उठाए।डॉ. मुकेश शर्मा ने कहा कि रामलीला मैदान की यह महारैली केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प को मजबूत करने वाला जनआंदोलन है। देश की जनता अब अपने मताधिकार की गरिमा, निष्पक्ष चुनाव और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को लेकर जागरूक हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की एकजुटता लोकतंत्र की रक्षा की इस लड़ाई को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी।
