कहासुनी में पति बना हैवान, सिलेंडर से वार कर पत्नी की हत्या

 कहासुनी में पति बना हैवान, सिलेंडर से वार कर पत्नी की हत्या

गुरुग्राम | 26 मार्च 2026

गुरुग्राम के बजघेड़ा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली कहासुनी ने खौफनाक रूप ले लिया। पति ने गुस्से में आकर अपनी ही पत्नी की सिलेंडर से वार कर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, 24 मार्च को साहिब कुंज चौमा फाटक के पास एक मकान में महिला का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला खून से लथपथ हालत में कमरे में मृत पड़ी थी। तुरंत सीन ऑफ क्राइम और फिंगरप्रिंट टीम को बुलाकर जांच शुरू की गई।

मकान मालिक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच में सामने आया कि सुनील नामक युवक ने 20 मार्च को कमरा किराए पर लिया था। 23 मार्च की रात को सुनील और उसकी पत्नी गुंजन के बीच झगड़ा हुआ, जो इतना बढ़ गया कि सुनील ने गुस्से में सिलेंडर से वार कर पत्नी की हत्या कर दी।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति सुनील (22 वर्ष), निवासी समस्तीपुर, बिहार को 26 मार्च को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ जारी

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि दंपति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال