आने वाले 2 -3 साल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी महाशक्ति होगा : जगदीप धनखड़


भारत के उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज सूरजकुंड फरीदाबाद में हरियाणा सरकार के 9 अतुलनीय वर्ष - एक नये एवं जीवंत हरियाणा का उदय शीर्षक नामक पुस्तक का विमोचन किया । इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय और मुख्मयंत्री श्री मनोहर लाल सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरीमामयी उपस्थिति रही।

पुस्तक का विमोचन करने उपरांत उप राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में हरियाणा प्रदेश को देश के लिए रोल मॉडल बताते हुए कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की दूरदर्शी सोच के अनुरूप व्यवस्था परिवर्तन और सुशासन को लेकर किया गया कार्य आसान नहीं था। व्यवस्था परिवर्तन का यह काम इसलिए कठिन था क्योकि ऐसा काम करने से सबसे पहले वह लोग आपको चुनौती देते हैं जो आपके इर्द गिर्द होते हैं। वे आपके सामने एक प्रश्न खड़ा करते हैं कि सत्ता में क्यों आए हो, दशकों की राजनीतिक संस्कृति क्यों बदल रहे हो, अपने लोगों को नौकरी नहीं देंगे तो हमें सपोर्ट कौन करेगा। लेकिन श्री मनोहर लाल ने समस्त हरियाणा को अपना परिवार माना और व्यवस्था परिवर्तन का काम कर दिखाया। उन्होंने कहा की यह संकेत हरियाणा में नहीं अपितु पूरे देश में गया है। आज हरियाणा प्रदेश के ट्रांसपेरेंट-अकाउंटेबल- ऑनेस्ट रिक्रूटमेंट प्रोसेस की चर्चा पूरे देश में होती है। उन्होंने कहा कि कृषि, खेल और रक्षा सेवाओं सहित अनेक क्षेत्रों में आज हरियाणा का परचम है। हरियाणा के किसान और जवान ने हमेशा हमारा सिर ऊंचा करने का कार्य किया है।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال