विश्व हिंदू परिषद के हित चिंतक अभियान 2026 का शुभारंभ

 विश्व हिंदू परिषद के  हित चिंतक अभियान 2026 का जिला गुरुग्राम में डॉ सुरेन्द्र जैन केंद्रीय संयुक्त महामंत्री विश्व हिन्दू  परिषद के द्वारा शुभारंभ, बादशाहपुर आर्य समाज मंदिर से हुई शुरुआत


एशियाड गोल्ड मेडलिस्ट एवं विश्व रैंकिंग में नंबर वन ओलंपियन अभिषेक वर्मा बने अभियान के पहले हित चिंतक सदस्य, एवं डॉ सुरेन्द्र जैन जी भी परिवार सहित बने हित चिंतक सदस्य 6 दिसंबर तक चलेगा अभियान


बादशाहपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में विश्व हिंदू परिषद के देशव्यापी हित चिंतक अभियान 2026 के अंतर्गत जिला गुरुग्राम अभियान का विधिवत शुभारंभ राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अभियान के उद्देश्यों और संगठन की गतिविधियों से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।


कार्यक्रम में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता, ओलंपियन एवं विश्व रैंकिंग में नंबर वन निशानेबाज अभिषेक वर्मा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। उन्हें विश्व हिंदू परिषद के हित चिंतक अभियान 2026 का सबसे पहला सदस्य बनाकर हित चिंतक बनाया गया। उनकी इस सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।


डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का हित चिंतक अभियान प्रत्येक तीन वर्ष में आयोजित होने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसके माध्यम से हिंदू समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने और उन्हें संगठन के कार्यों से परिचित कराने का प्रयास किया जाता है। इस वर्ष अभियान 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेगा। विश्व हिंदू परिषद ने देशभर में एक करोड़ लोगों को हित चिंतक बनाने का लक्ष्य रखा है, जबकि जिला गुरुग्राम में 51 हजार से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे।


उन्होंने कहा कि इस वर्ष पूज्य अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी के अवसर पर अभियान का विशेष महत्व है। समाज में सामाजिक समरसता बढ़ाने, सभी वर्गों को साथ जोड़ने और विशेष रूप से युवाओं को संगठन के विचारों एवं कार्यों से परिचित कराना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। राष्ट्रीय एकता और भारत को समृद्ध बनाने के संकल्प के साथ अभियान आगे बढ़ाया जाएगा।


कार्यक्रम में प्रांत मंत्री यशवंत शेखावत, प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख अनुराग कुलश्रेष्ठ, प्रांत सह सेवा प्रमुख अजीत सिंह, प्रान्त सह धर्माचार्य प्रमुख थानमल शर्मा, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र तंवर, जिला मंत्री प्रवीण हिंदुस्तानी, जिला सह मंत्री गगनदीप चौहान,  बजरंग दल सह संयोजक हर्ष बजरंगी, मानेसर सह मंत्री अमित राठी, पूर्व जिला मंत्री ब्रह्मदत्त वशिष्ठ, पूर्व विभाग महामंत्री रतिराम शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष विकास गोयल, ओलंपियन अभिषेक वर्मा, शूटिंग इंटरनेशनल कोच ओमेंद्र खटाना, शूटिंग रेंज संचालक अजीत तंवर, प्रीतम हसीजा (आर्य समाज मंदिर समिति मंत्री), जिला उपाध्यक्ष सुशील सौदा, जिला सह मंत्री नवीन एडवोकेट, भाग संयोजक प्रीतम भाटी, नवनीत, गगन, जितेंद्र, प्रदीप गुप्ता, अंशुल तंवर, गौरव एडवोकेट, ध्रुव तंवर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال