ब्राह्मण महापंचायत होगी 21 अप्रैल को वर्तमान सत्ता से पूछेंगे सवाल रखेंगे अपना मांग पत्र

 ब्राह्मण महापंचायत होगी 21 अप्रैल को वर्तमान सत्ता से पूछेंगे सवाल रखेंगे अपना मांग पत्र ब्रजमंडल से भारी संख्या में पहुंचेंगे ब्राह्मण जिम्मेदारी दी गई

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक भगवत मंदिरम गोपाल खार वृंदावन में आयोजित हुई



जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 21 अप्रैल को विशाल ब्राह्मण महापंचायत का आयोजन भगवत मंदिर प्रांगण में किया जाएगा जिसमें ब्रज मंडल के 13 ब्राह्मण संगठन मौजूद रहेंगे 

महापंचायत में ब्राह्मण समाज उत्तर प्रदेश सरकार से पांच सूत्रीय मांग पत्र रखेगा जिसमें परशुराम सभागार के लिए मथुरा में जगह, संपूर्ण ब्रजमंडल में अंडा मांस शराब की बिक्री पर प्रतिबंध, 60 वर्ष से अधिक के छोटेमंदिर सेवायतों को पेंशन, संस्कृत यूनिवर्सिटी की स्थापना, एवं ब्राह्मण आयोग की मांग की जाएगी

महापंचायत में ब्रजमंडल  से समस्त ब्राह्मण सभाएं आमंत्रित की जाएंगी बृजवासी पांडा सभा, ब्राह्मण सेवा संघ, ब्राह्मण सभा वृंदावन, ब्रज मैथिल ब्राह्मण महासभा, सर्वोदय ब्राह्मण विकास संस्थान, के उपस्थित प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर महापंचायत को सफल बनाने का आवाहन किया बैठक की अध्यक्षता बिहारीलाल वशिष्ठ ने की बैठक में सर्वसम्मति से कार्यक्रम का मुख्य संरक्षक आचार्य बद्रीश महाराज, कार्यक्रम अध्यक्ष आनंद बल्लभ गोस्वामी, कार्यक्रम मुख्य संयोजक मुकुंद मोहन शर्मा उर्फ काले पहलवान, मुख्य समन्वयक पं राजेश पाठक को बनाया गया बैठक को संबोधित करते हुए आचार्य बद्रीश महाराज हिंदूवादी दिनेश शर्मा ने कहा कि बगैर ब्राह्मणों के कोई भी राजनीतिक दल सत्ता तक नहीं पहुंच सकता ब्राह्मणों ने सदैव सनातन धर्म के लिए अपना सर्वस्व नोछावर किया आज ब्राह्मण दिन हीन स्थिति में है बैठक का संचालन 



बृज क्षेत्र महामंत्री पं राजेश पाठक ने किया बैठक में प्रमुख रूप से लाला पहलवान, पं संजय हरियाणा, डा जमुना शर्मा , तपेश भारद्वाज, आनंद बल्लभ गोस्वामी, बालो पंडित,  क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, मुकेश शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, विनोद गौड़, सत्य प्रकाश शर्मा,विमल चैतन्य,नीरज गौड़ धन्यवाद ज्ञापन दिनेश शर्मा ने दिया।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال