59वें हरियाणा राज्य स्कूल खेलों में अंडर-14 जिम्नास्टिक्स में गुरुग्राम प्रथम

 59वें हरियाणा राज्य स्कूल खेलों में अंडर-14 जिम्नास्टिक्स में गुरुग्राम प्रथम


गुरुग्राम: 59वें हरियाणा राज्य स्कूल खेलों में अंडर-14 बॉयज जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में गुरुग्राम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गुरुग्राम का नाम रोशन किया।


गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।


इस शानदार प्रदर्शन के साथ गुरुग्राम के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन स्कूल नेशनल गेम्स के लिए हरियाणा टीम में हुआ है।


नेशनल स्कूल गेम्स के लिए चयनित खिलाड़ी रहे हितेन,विहान,अरिहान


इन खिलाड़ियों के चयन से गुरुग्राम के जिम्नास्टिक्स खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों में खुशी की लहर है।


इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग से यह सफलता संभव हुई है।



तीन खिलाड़ियों का स्कूल नेशनल गेम्स के लिए चयन होना गुरुग्राम के लिए गर्व का विषय है और यह जिले में जिम्नास्टिक्स के बढ़ते स्तर को दर्शाता है।


हितेन, विहान और अरिहान को नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। गुरुग्राम जिम्नास्टिक्स टीम को बहुत-बहुत बधाई!

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال