सैनी सुधार समिति गुरुग्राम गांव के प्रधान बने विजय सैनी

 सैनी सुधार समिति गुरुग्राम गांव के प्रधान बने विजय सैनी 

-6 पदों के लिए 14 प्रत्याशियों ने भरा था नामांकन

गुरुग्राम। सैनी धर्मशाला गुरुग्राम गांव में सैनी सुधार समिति का चुनाव हुआ। जिला रजिस्ट्रार की ओर से मनोनीत चुनाव सह-रिटर्निंग अधिकारी विजय कुमार चिटकारा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। चुनाव में प्रधान पद के 3 आवेदन, उप-प्रधान पद के 3 महासचिव पद के लिए 2, कोषाध्यक्ष के 2 आडिटर के लिए 4 आवेदन प्राप्त हुए। इस तरह से 6 पद के लिए 14 आवेदन प्राप्त हुए।

सुबह 8 बजे चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। इसमें संस्था के 1330 सदस्य में से 860 सदस्यों ने वोट डाले। प्रधान पद के दावेदार विजय सैनी को 397, सुरेश सैनी 312, ताराचन्द 69 वोट प्राप्त हुए। सचिव पद के लिए देवेंद्र सिंह सैनी को 497 और सुभाष सैनी को 287 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए लीलू सैनी को 427 व प्रदीप सैनी को 291 वोट हासिल हुए। 

इस चुनाव में विजय कुमार सैनी प्रधान, कृष्ण कुमार सैनी उपप्रधान, देवेंद्र सैनी महासचिव, लीलू राम सैनी कोषाध्यक्ष, संदीप सैनी ऑडिटर व मुकेश सैनी प्रचार सचिव चुने गए। सभी पदाधिकारियों को समाज के लोगों के बधाई दी और समाजहित में कार्य करने की उम्मीद जताई। चुनाव प्रक्रिया सही ढंग से पूर्ण करवाने के लिए सभी ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन का आभार जताया।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال