रेहड़ी-पटरी मजदूर यूनियन की बैठक आयोजित, दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का निर्णय
आज दिनांक 22/11/2026 को रेहड़ी-पटरी मजदूर यूनियन (सम्बंधित CITU) की बैठक कमला नेहरू पार्क, गुरुग्राम में प्रधान योगेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में संगठन द्वारा पिछले दिनों किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा रेहड़ी-पटरी मजदूरों की समस्याओं, संगठन की सदस्यता बढ़ाने और नगर निगम गुरुग्राम में रेहड़ी-पटरी मजदूरों के पंजीकरण एवं COV नवीनीकरण (Renewal) की लंबित प्रक्रिया को शुरू करवाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में आगामी 1, 2 एवं 3 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन एवं पड़ाव को लेकर भी चर्चा की गई। यूनियन ने निर्णय लिया कि इस आंदोलन में रेहड़ी-पटरी मजदूर पूरी मजबूती के साथ सहयोग करेंगे। रामलीला मैदान, दिल्ली में आयोजित होने वाले इस प्रदर्शन में गुरुग्राम के सभी रेहड़ी-पटरी मजदूर बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रेहड़ी-पटरी मजदूर अपने रोजगार और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। नगर निगम द्वारा पथ विक्रेता अधिनियम 2014 के तहत लंबित समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए तथा COV नवीनीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जानी चाहिए। संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक मजदूरों को यूनियन से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।
इस बैठक में, महिला जानवादी महिला समिति कि अध्यक्ष उषा सरोहा जी, रेहड़ी पटरी मजदूर यूनियन के महासचिव चुरामन, कोषाध्यक्ष बलराम, संगठन सचिव रोहतास, उपप्रधान चंद्रकला, लक्ष्मी, बीबी, सरोज देवी सहित सैकड़ों की संख्या में रेहड़ी-पटरी मजदूर शामिल हुए।
रेहड़ी-पटरी मजदूर यूनियन ने सभी साथियों से अपील की कि वे अपने अधिकारों की लड़ाई में एकजुट होकर आगामी दिल्ली प्रदर्शन में भारी संख्या में भाग लेंगे ।
