अंतर राज्य युवा विनिमय कार्यक्रम का सफल आयोजन गुरुग्राम में
गुरुग्राम, 13 फरवरी 2026।
मेरा युवा भारत, गुरुग्राम द्वारा 9 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक अंतर राज्य युवा विनिमय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों से आए युवाओं के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, जागरूकता और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा युवाओं को प्राथमिक उपचार (First Aid) एवं सीपीआर (CPR) का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने के लिए आवश्यक कौशल विकसित हो सके।
राहगीर फाउंडेशन द्वारा सड़क सुरक्षा पर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं को सुरक्षित यातायात नियमों, जिम्मेदार ड्राइविंग और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
गुरुग्राम पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा, डिजिटल फ्रॉड से सावधानी तथा सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
दिनांक 10 फरवरी 2026 को प्रतिभागियों ने Museo Camera का शैक्षणिक भ्रमण भी किया, जहाँ उन्होंने फोटोग्राफी के इतिहास, तकनीक और दृश्य संस्कृति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।
यह कार्यक्रम युवाओं के सर्वांगीण विकास, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
