SGFI स्टेट चैंपियनशिप में गुरुग्राम के बच्चों ने लिया प्रथम स्थान

 SGFI स्टेट चैंपियनशिप में गुरुग्राम के बच्चों ने लिया प्रथम स्थान 



गुरुग्राम।


31 अक्टूबर 2026 से 02 नवंबर 2026 तक आयोजित SGFI स्टेट चैंपियनशिप (अंडर-11, बालक एवं बालिका वर्ग) में गुड़गांव के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


बालिका वर्ग में टीम के सदस्य - कायरा मलिक, महिका शर्मा, गौरविका, तिस्या, मिशिका यादव ,अद्विका और नेहल रहीं।


व्यक्तिगत स्पर्धाओं में, गौरविका शर्मा ने बैलेंसिंग बीम पर तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि तिस्या ने ऑल-राउंड में द्वितीय स्थान और फ्लोर एक्सरसाइज में स्वर्ण पदक हासिल किया।


बालिका टीम प्रभारी सुश्री नकिंदर कौर व श्री कमलजीत सिंह के कुशल नेतृत्व में बच्चों ने यह उपलब्धि हासिल की। सहयोगी के रूप में श्री मनीष गौतम, श्री रोहित अटवाल और श्री अफजल खान रहे। इन सभी ने मिलजुल कर कार्य करते हुए बच्चों को इस मुकाम तक पहुँचाया।


इस उपलब्धि पर गुड़गांव के एईओ श्री जगदीश अहलावत जी, हरियाणा स्पोर्ट्स विभाग के कोच श्री नवीन सैनी जी और के.आर. मंगलम स्कूल के स्पोर्ट्स एचओडी श्री राजकुमार राघव जी ने सभी बच्चों एवं कोचों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال