गुरुग्राम। राम नवमी के शुभ अवसर पर सेक्टर दस स्थित आर्य समाज के तत्वावधान केंद्र में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री रोशनी देवी जी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने भाजपा संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य डॉ. सुधा यादव जी तथा मंच संचालिका, पूर्व मंत्राणी आर्य समाज सुश्री प्रतिमा मनचन्दा जी को अंतरराष्ट्रीय शांति वक्ता डॉ. प्रेम रावत जी की पुस्तकें “Hear Yourself” और “स्वांस” भेंट स्वरूप प्रदान कीं।
रोशनी देवी जी डॉ. प्रेम रावत जी से अत्यंत प्रभावित हैं। वे उनकी सैकड़ों पुस्तकों को छोटे से लेकर बड़े जनसमूहों तक, अपने संपर्क में आने वाले लोगों के बीच वितरित कर चुकी हैं और उनका यह अभियान निरंतर जारी है। उनका मानना है कि ऐसे संदेश ही लोगों को धर्म और जाति की सीमाओं से बाहर निकालकर आपसी भाईचारे को बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक पदों पर कार्यरत अधिकारियों को ऐसे सकारात्मक कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार में सहयोग करना चाहिए ताकि ऐसी अच्छी चीजें समाज में निरन्तर चलती रहें जिससे इन्सान मानवता और शान्ति के सिद्धांतों को कभी ना भूले । लेकिन आजकल अच्छाई को फैलाने वाले लोगों को अक्सर संघर्ष करते देखा गया है जबकि गलत चीजों पर लोग मौन हो जातें हैं उन पर कोई प्रतिबन्ध नहीं लगाता।
आज यह विचार करने की आवश्यकता है कि हम तरक्की के नाम पर किस दिशा में जा रहे हैं, किन चीजों को अपना रहे हैं और किनसे दूर हो रहे हैं?
