अंजनी पुत्र हनुमान मंदिर में विश्व शांति के लिए विशाल हवन यज्ञ, गौशाला निर्माण का लिया संकल्प

 अंजनी पुत्र हनुमान मंदिर में विश्व शांति के लिए विशाल हवन यज्ञ, गौशाला निर्माण का लिया संकल्प


गुरुग्राम। अंजनी पुत्र हनुमान मंदिर में विश्व शांति एवं गौसेवा के उद्देश्य से एक विशाल हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विश्व को तीसरे विश्व युद्ध के खतरे से बचाने के लिए शांति की कामना की।

कार्यक्रम में ए पी ग्रुप के आदित्य पारेख भैय्या ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व जिस दिशा में बढ़ रहा है, उसमें शांति का मार्ग केवल भारत ही दिखा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत को आगे आकर विश्व को शांति का संदेश देना होगा और इसकी शुरुआत हमें स्वयं से करनी होगी।

वहीं आचार्य मनीष हरि आमेटा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सदैव से विश्व गुरु रहा है और आज पुनः पूरे विश्व को शांति का मार्ग दिखाने की आवश्यकता है।


इस अवसर पर गुरुग्राम में भारत की सबसे बड़ी गौशाला के निर्माण का भी संकल्प लिया गया। हवन की पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का समापन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال