PFTI ने अपने सदस्यों के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया
प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (PFTI) द्वारा आज अपने कार्यालय, 370, सेक्टर-37, पेस सिटी-II, गुरुग्राम में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अपने संगठन के सदस्यों के होनहार बच्चों की उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित करना था ।
इस अवसर पर PFTI के सदस्य श्री अंकुर जैन की सुपुत्री डेलीशा जैन को 98% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि को साकार करते हुए समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया ।
इसके साथ ही PFTI के स्टूडेंट मेंबर एवं स्पेशल चाइल्ड रेवांश अदलखा (इंटरनेशनल पैरा स्विमर) को 92% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल करने पर सम्मानित किया गया। 75% दिव्यांगता के बावजूद उनकी यह उपलब्धि उनके अदम्य साहस, कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रतीक है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है ।
इस अवसर पर PFTI के चेयरमैन श्री दीपक मैनी ने कहा कि “यह हमारे लिए अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है कि PFTI परिवार के प्रतिभाशाली विद्यार्थी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। रेवांश अदलखा ने अपनी परिस्थितियों को चुनौती देते हुए जो मुकाम हासिल किया है, वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वहीं, श्री अंकुर जैन जी की सुपुत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सिद्ध किया है कि हमारी बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। PFTI हमेशा ऐसे होनहार युवाओं को आगे बढ़ाने और उनके सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगा ।”
PFTI के वाइस चेयरमैन डॉ. एस.पी. अग्रवाल ने इन होनहार विधर्थियों को अपनी शुभकामनाएँ देते हुए, उन्होंने कहा कि “आज का यह अवसर हमारे लिए गर्व और प्रेरणा से भरा हुआ है। रेवांश अदलखा जैसे होनहार छात्र ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। वहीं, अंकुर जैन जी की सुपुत्री की शानदार सफलता यह दर्शाती है कि हमारी बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। PFTI ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को मंच देने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा ।”
PFTI के कोर कमेटी सदस्य श्री डी.पी. गौड़ के अनुसार “हमारे छात्रों की उपलब्धियां वास्तव में पूरे PFTI परिवार के लिए गर्व का विषय हैं। रेवांश अदलखा की सफलता हमें सिखाती है कि सीमाएं केवल सोच में होती हैं, और अंकुर जैन जी की सुपुत्री की उपलब्धि यह साबित करती है कि प्रतिभा किसी भी बंधन की मोहताज नहीं होती। हम सभी का कर्तव्य है कि ऐसे होनहार बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करें ।”
इस कार्यक्रम में कोर कमेटी सदस्य श्री हरि किशन गोयल, श्री वीरेंद्र कुमार एवं श्री प्रदीप अदलखा एवं श्री अंकुर जैन और श्रीमती शिफाली जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
PFTI परिवार ने इस अवसर पर यह संकल्प दोहराया कि संगठन भविष्य में भी शिक्षा, प्रतिभा और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा तथा ऐसे होनहार युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा ।

