बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों वाले वाहनों को नहीं रोकेगी गुरुग्राम पुलिस

 


बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों वाले वाहनों को नहीं रोकेगी गुरुग्राम पुलिस



पुलिस आयुक्त के सख्त आदेश, अब चेकिंग का फोकस केवल अपराधियों पर

गुरुग्राम, 23 मई। द्वारा आम जनता को राहत देने और पुलिस की सकारात्मक छवि मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि वाहन चेकिंग के दौरान ऐसे किसी भी वाहन को सड़क पर नहीं रोका जाएगा, जिसमें बच्चे, महिलाएं या बुजुर्ग सवार हों।

यह निर्णय 22 मई को आयोजित यातायात एवं अपराध नियंत्रण समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में यातायात पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी, सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात निरीक्षक और थाना प्रबंधक मौजूद रहे।

बैठक में पुलिस आयुक्त ने कहा कि वाहन चेकिंग का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि अपराधों की रोकथाम और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना होना चाहिए। आम लोगों को अनावश्यक रूप से रोककर परेशान करना पुलिस की प्राथमिकता नहीं है।

पुलिस आयुक्त ने माना कि अक्सर चेकिंग के दौरान परिवारों, महिलाओं और बुजुर्गों को सड़क पर रोकने से लोगों को असुविधा होती है और इससे पुलिस की छवि पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सख्त आदेश दिए गए हैं कि ऐसे वाहनों को किसी भी स्थिति में नहीं रोका जाए।

ने साफ किया है कि आगे की चेकिंग पूरी तरह अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने पर केंद्रित रहेगी।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य गुरुग्राम को सुरक्षित, भयमुक्त और आम जनता के लिए बेहतर शहर बनाना है।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال