यूथ पीस फाउंडेशन की टीम ने 400 विद्यार्थियों के लिए शांति जागरूकता अभियान चलाया

गुरुग्राम, यूथ पीस फाउंडेशन की टीम ने स्वतंत्रता सेनानी श्री रामचंद्र विद्यालय, गुरुग्राम में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम में करीब 800 विद्यार्थियों ने भाग लिया।



कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण अभियान से हुई। इसके साथ ही लगभग 400 विद्यार्थियों के लिए शांति जागरूकता अभियान और 400 छात्राओं के लिए बालिका स्वास्थ्य जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किए गए। ये कार्यक्रम अलग-अलग कक्षाओं में एक साथ हुए।


बालिका स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के दौरान छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि मासिक धर्म एक सामान्य और प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसके बारे में बिना झिझक बात करनी चाहिए और सही जानकारी होना जरूरी है। छात्राओं ने भी इस विषय पर खुलकर अपनी बातें रखीं और सवाल पूछे।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने विचार और अनुभव भी साझा किए। कई विद्यार्थियों ने बताया कि गतिविधियों के माध्यम से उन्हें अपने भीतर शांति, सकारात्मक सोच और अच्छे मानवीय मूल्यों को समझने का अवसर मिला। विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ दिखाई दी।


विद्यालय की incharg और शिक्षकों ने यूथ पीस फाउंडेशन की टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों में जागरूकता बढ़ाने, उन्हें जीवन के महत्वपूर्ण मानवीय मूल्यों की शिक्षा देने और सही दिशा में मार्गदर्शन करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम उपयोगी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए यूथ पीस फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال