पटौदी में सेवा सेतु कैंप में पहुंचे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कमल यादव, लोगों की समस्याएं सुनीं

 पटौदी में सेवा सेतु कैंप में पहुंचे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कमल यादव, लोगों की समस्याएं सुनीं



पटौदी। सेवा संकल्प अभियान के तहत पटौदी खंड में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरुग्राम भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कमल यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने कैंप में आए लोगों की समस्याएं सुनीं और केंद्र व हरियाणा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर कमल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की सोच आमजन को केंद्र में रखकर काम करने की है और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कमल यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और प्रशासनिक सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कैंप में मौजूद लोगों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों के समक्ष समस्याओं को रखने की बात कही।

कैंप में ब्लॉक अधिकारी शीतल, ब्लॉक समिति अध्यक्ष पंकज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामबीर भाटी, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री अमित पहलवान, मंडल अध्यक्ष परीक्षित चौहान, मंडल महामंत्री विजय चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण यादव, सुभाष यादव, धर्मेंद्र यादव सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। आयोजकों ने कहा कि सेवा सेतु कैंप का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सुनना और उन्हें सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना है।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال