जन्माष्टमी पर महिला शक्ति मंच ने किया गौ पूजन
गुरुग्राम। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर महिला शक्ति मंच की ओर से गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आचार्य गौरीशंकर गौतम ने विधि-विधान से गौ माता का पूजन संपन्न करवाया। इस अवसर पर महिला शक्ति मंच की संस्थापक एवं अध्यक्ष श्रीमती संतोष श्रीपाल शर्मा ने कहा कि जन्माष्टमी और गौ माता का भगवान श्रीकृष्ण से विशेष संबंध है। भगवान श्रीकृष्ण स्वयं गौ सेवा करते थे और गौ माता के दूध एवं उससे बने मक्खन का सेवन करते थे।
संतोष श्रीपाल शर्मा ने कहा कि सनातन परंपरा में माता-पिता और घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा के साथ गौ सेवा को भी विशेष महत्व दिया गया है। उन्होंने सनातन समाज से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों के लिए संभव हो, वे अपने घर में देशी गाय रखें और यदि ऐसा संभव न हो तो किसी गौशाला में एक गाय को गोद लेकर उसकी सेवा करें।
https://www.facebook.com/share/v/1EmxWSLtz7/
उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा और श्रीराम कथा के दौरान आचार्य जी से मिली प्रेरणा तथा गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा से किए गए वादे के अनुसार महिला शक्ति मंच द्वारा गौ माता को लिया गया है। उन्होंने गौ माता के दूध को अमृत के समान बताते हुए गौ सेवा को समाज की जिम्मेदारी बताया।
कार्यक्रम में संतोष शर्मा, पूनम, सुषमा, पिंकी, सोनिका, सविता, कृष्ण, पूजा, साक्षी, रितिका, अलका, कादीपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, विजय कोच, एलडी बवेजा, मदनलाल, अरुण चौहान, रामनिवास, सुरेंद्र, संजय, टीडी दुबे, मेहरचंद सैनी और डॉ. मोहम्मद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


