देश भक्ति के गीतों का महाकुंभ :14 विद्यालयों ने भाग लिया
आज भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा गुरुग्राम के तत्वाधान में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन सन सिटी स्कूल सेक्टर 54 में हुआ जिसमे गुरुग्राम के 14 विद्यालयों की 29 प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। प्रता 10बजे मां भारती के चित्र में दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जैसे जैसे समय बीतता गया देश भक्ति के गीतों के तरानों से वातावरण में देश भक्ति समा गई।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे माननीय श्री मुकेश शर्मा जी विधायक गुरुग्राम । बच्चों व उपस्थित विशाल जन समूह को उन्होंने देश के प्रति अपनी कर्तव्य निष्ठा व माननीय प्रधान मंत्री मोदी जी की दूर दृष्ठा के बारे में बताया । अपनी मधुर आवाज़ में उन्होंने एक गीत भी प्रस्तुत किया जिस से पूरा हॉल मंत्र मुग्ध हो गया । कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में उपस्थित थे श्री सुरिंदर कुमार जी जग्गा क्षेत्रीय संस्कार संयोजक जिन्होंने बच्चों को भारत विकास परिषद के इस देश भक्ति वाले भाव व बच्चों के अपने भारत देश के समर्पण के बारे में प्रोत्साहन किया ।
महेंद्र शर्मा राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव जिन्होंने परिषद के राष्ट्रीय समूहगान के स्वरूप के बारे में बताया व बच्चों के इस प्रोग्राम में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रशंसा की साथ ही आज का जो वातावरण चल रहा है उससे बहुत दूर रहने की अपील की आपने कहा कि यह हमारे देश के संस्कार नहीं है कुछ राष्ट्र विरोधी ताकते युवकों को भड़काने का प्रयास कर रहे है।।श्री विनोद मित्तल जी (संस्थापक बाला जी समूह )ने बच्चों को अपने संबोधन में खूबसूरत प्रस्तुतियों की सराहना की। ।
मंच का संचालन श्रीमती नीरजा बतरा संस्कार संयोजक , श्रीमती रेखा तिवारी, अध्यक्ष , श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता सचिव , श्रीमती अर्शा गुप्ता , कोषाध्यक्ष , श्री संदीप गुप्ता व सरंक्षक डॉ के के खुराना ने किया । संस्कृत व हिंदी की संयुक्त प्रस्तुतिओं में लार्ड जीसस स्कूल प्रथम , रोजलैंड स्कूल द्वितीय व डी ए वी पुलिस पब्लिक स्कूल भोंडसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । लोक गीत प्रतियोगिता में भी लार्ड जीसस स्कूल प्रथम , यूरो स्कूल द्वितीय व तृतीय स्थान दो विद्यालयों - ए आई सी कैप्टेन स्कूल बहरामपुर सेक्टर 70 व रोज लैंड पब्लिक स्कूल को संयुक्त रूप में दिया गया इस विशाल कार्यक्रम में उपस्थित रहे प्रांतीय अध्यक्ष श्री ऋषि अग्रवाल , प्रांतीय महासचिव श्री राजीव छाबड़ा , श्री आर के गर्ग जिला समन्वयक , श्री सुरिंदर गुप्ता , श्री अमित मित्तल , श्री विजय जुनेजा, श्रीमती लता गर्ग, श्री आनंद गुप्ता, श्री सतपाल बेदी , श्री विश्व बंधु गुप्ता विवेकानंद तिवारी, श्री राकेश बत्रा एवं अन्य शाखा के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
