बोधराज सीकरी पुन: बने भारत विकास परिषद श्री लाल बहादुर शास्त्री शाखा गुरुग्राम के मुख्य संरक्षक -

 बोधराज सीकरी पुन: बने भारत विकास परिषद श्री लाल बहादुर शास्त्री शाखा गुरुग्राम के मुख्य संरक्षक -

श्री अनिल बंसल, प्रांतीय अध्यक्ष ने श्री विवेकानंद तिवारी, प्रांतीय उपाध्यक्ष की उपस्थिति में दिलाई राजीव छाबड़ा को अध्यक्ष, अजय भार्गव को मंत्री और श्री सुभाष सचदेव को कोषाध्यक्ष के दायित्व की शपथ।


युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाना हमारा परम कर्तव्य : बोधराज सीकरी 


गुरुग्राम। कल दिनांक 25 मार्च शाम छ: बजे नवआँध्रा स्कूल, सुशांत लोक सी ब्लॉक में भारत विकास परिषद श्री लाल बहादुर शाखा गुरुग्राम की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अगले वित्तीय वर्ष 2024-25 की टीम की घोषणा की गई। श्री अनिल बंसल, प्रांतीय अध्यक्ष ने तीन संवैधानिक पदों के लिए दायित्व की शपथ श्री विवेकानंद तिवारी उपाध्यक्ष की उपस्थिति में दिलवाई। इसके अतिरिक्त श्री बोध राज सीकरी को मुख्य संरक्षक के पद पर एक बार फिर से बनाये रखा। श्री सुनील शास्त्री जी और श्री ओम प्रकाश कथूरिया को संरक्षक के पद पर बनाए रखा गया। इसके साथ-साथ श्री विद्या सागर दीवान को संरक्षक, श्री जगदीश बंसल को संरक्षक, पूर्व मंत्री श्री सतीश चावला को मुख्य सलाहकार, श्री रमेश नरूला पूर्व कोषाध्यक्ष को सलाहकार मनोनीत किया गया। संपर्क विभाग के उपाध्यक्ष का दायित्व श्री मोहित वत्स, संस्कार विभाग का उपाध्यक्ष का दायित्व श्री बृजेश गुप्ता को, सेवा का उपाध्यक्ष श्री नितिन आर्य को, सहयोग विभाग का उपाध्यक्ष का दायित्व श्री नवीन शर्मा को, संपर्क विभाग उपाध्यक्ष का दायित्व विजय चावला को, उपाध्यक्ष समर्पण का दायित्व श्री ओम धमीजा को दिया गया। संस्कार विभाग सह सचिव श्री राजेश  सचदेव को, सेवा का सह सचिव का कार्यभार अजय अग्रवाल को दिया गया। 


बता दें कि श्रीमती सुरेश सीकरी को महिला प्रमुख के दायित्व पर पहले की तरह बरकरार रखा गया। महिला संयोजिका वीनू छाबड़ा, सह संयोजिका सोनिया चावला, राष्ट्रीय ग्रुप गायन प्रतियोगिता का कार्यभार सोनिया सचदेव को, "भारत को जानो" प्रतियोगिता का कार्यभार श्रीमती अशिमा भार्गव को, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का उत्तरदायित्व सीमा चावला को, गुरु तेग़ बहादुर बलिदान का कार्यभार प्रीति भाटिया और सोनिया दुग्गल को, दिव्यांग का उत्तरदायित्व सोनू जैन को, गौ सेवा का दायित्व कपिला अग्रवाल को और वृद्ध आश्रम सेवा श्रीमती रश्मि नरूला को सौंपा गया। रक्त दान शिविर सेवा का दायित्व चीना धमीजा को दिया गया।


श्रीमती नीलम वत्स ने नृत्य के माध्यम से अति सुंदर प्रस्तुति कृष्ण के ऊपर प्रस्तुत की, जिसमें होली की अनुपम झलक थी। मंच का बखूबी संचालन श्रीमती सोनिया सचदेव ने अध्यक्ष श्री राजीव छाबड़ा के साथ मिलकर किया।


श्री अनिल बंसल ने अपने वक्तव्य में भारत विकास परिषद की सामाजिक परिकल्प पर चर्चा की और न्यू दायित्वधारियों को  प्रेरणादायी शब्दों से उत्साहित किया और बोध राज सीकरी ने संस्कार पर वक्तव्य दिया ताकि युवा पीढ़ी संस्कारवान बने। उन्होंने होली पर्व की पौराणिक महत्वता पर बल दिया। उनका अभिप्राय था कि यदि युवा को आध्यात्मिक बल मिलेगा तो आत्मिक बल बढ़ेगा, आत्मिक बल से शारीरिक बल मिलेगा, शारीरिक बल से युवा का मनोबल बढ़ेगा। तभी हम विश्व गुरु बन सकते हैं।


अध्यक्ष राजीव छाबड़ा ने स्कूल मैनेजमेंट का धन्यवाद किया जिन्होंने इस कार्य के लिए स्थान प्रदान किया। ओम स्वीट के चेयरमैन श्री ओम प्रकाश कथूरिया जी का प्रोग्राम को स्पान्सर करने के लिए आभार प्रकट किया।


कार्यक्रम उपरांत भोजन की व्यवस्था की गई। गणमान्य व्यक्तियों में श्री पी.एन. सिंह, श्री सुरेश अग्रवाल नगर संघ चालक सरस्वती नगर सहपत्नीक उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال