डा. मंगलसेन की कर्मस्थली से व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा ने 400 पार की भरी हुंकार


डा. मंगलसेन की कर्मस्थली से व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा ने 400 पार की भरी हुंकार
-व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा के पदाधिकारियों ने भरी 400 पार की हुंकार
-रोहतक भाजपा कार्यालय मंगल कमल में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक
-बैठक में प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने लोकसभा चुनाव संबंधी दिए निर्देश
-सरकार और व्यापारियों के बीच सेतु का काम करेगा व्यापार प्रकोष्ठ
-महामंत्री के मार्गदर्शन में व्यापारियों के साथ करेंगे बैठक नवीन गोयल
रोहतक/गुरुग्राम। व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की रविवार को डा. मंगलसेन जी की रोहतक स्थित भाजपा कार्यालय मंगल कमल में हुई, जिसमें प्रदेश संयोजक नवीन गोयल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भाजपा गठबंधन को लोकसभा चुनाव में 400 सीटें पार कराने की हुंकार भरी। सभी जिला संयोजक, जिला पदाधिकारियों ने 400 पार के संकल्प पर मजबूती से काम करने की बात दोहराई।
बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक धीरज वालिया, प्रदेश सह संयोजक सौरभ चौधरी, प्रदेश महामंत्री बालकिशन अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। धीरज वालिया व सौरभ चौधरी ने सभी का आभार जताया। बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव के निमित्त टिप्स देते हुए कहा कि हम सबको पता है भारतीय जनता पार्टी सदा चुनावी मोड में रहती है। पार्टी की सरकार अपना काम करती है और संगठन अपने काम में जुटा रहता है। यही कारण है कि पार्टी के कार्यक्रम कभी रुकते नहीं।
नवीन गोयल ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता अनुशासित और मेहनती है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी ने लगभग हर चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित की है। अब देश के आम चुनाव सिर पर हैं। नवीन गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की के रास्ते पर दौड़ रहा है। सडक़, रेल, हवाई मार्गों को मजबूत व सुरक्षित किया गया। हाईवे, रेल मार्गों का जाल बिछाया गया है। देश की जनता सुख-सुविधाओं का लाभ देते हुए मोदी जी का आभार जताती है। उन्होंने कहा कि आगामी 25 मर्ई को हरियाणा की सभी 10 सीटों पर कमल खिले, इसके लिए हम सब मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम माइक्रो लेवल पर प्लानिंग करके ग्रुप बनाकर हर जिले में व्यापारी भाइयों से मिलेंगे। प्रदेश के हर जिले में व्यापारी सम्मेलन किये जाएंगे। नवीन गोयल ने कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ का हर पदाधिकारी, हर सदस्य, हर कार्यकर्ता प्रदेश की अनाज मंडियों में, बाजारों में नियमित तौर पर व्यापारी, दुकानदार भाइयों से सम्पर्क करे। उन्हें पार्टी की रीति-नीति के बारे में बताए। उनसे फीड बैक लें। नवीन गोयल ने कहा कि डा. मंगलसेन जी के आदर्शों पर चलते हुए संगठन ने हरियाणा की नहीं बल्कि पूरे देश में जनता का दिल जीता है। रोहतक की धरती धन्य है कि यहां डा. मंगलसेन जी ने अपने जीवन का समय बिताया है। उनके आदर्शों को हम सब भी आत्मसात करेंगे। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए संगठन के लिए जी-जान से काम करेंगे।



व्यापार प्रकोष्ठ की इतनी बड़ी बैठक आज तक नहीं देखी: फणीन्द्रनाथ
प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ की इतनी बड़ी बैठक उन्होंने आज तक नहीं देखी। बैठक में शामिल हुए पदाधिकारियों का जोश इस बात पर मुहर लगाता है कि वे संगठन के लिए मजबूत से खड़े हैं। हमें हर बूथ पर वोटों को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर संगठन के पक्ष में 370 वोटों को बढ़ाना है। मतदान के दिन मतदाताओं को भी बूथों तक लाने में सहयोग करना है। क्योंकि हमारा संगठन राजनीति के साथ सेवा का भी द्योतक है। फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि जिस तरह से एक छात्र की पढ़ाई पूरी होने के बाद सालाना परीक्षा होती है, ऐसे ही राजनीति के क्षेत्र में हर पांच साल में संगठन की परीक्षा होती है। हम जनता की उम्मीदों पर कितने खरे उतरे पाए, यह जनता चुनाव में समर्थन देकर जाहिर करती है।
सरकार-संगठन के बीच व्यापार प्रकोष्ठ सेतु का काम करेगा: डा. अर्चना गुप्ता  
प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ सरकार और संगठन के बीच सेतु का काम करेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता को मोदी जी पर भरोसा है। उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। देश धरती से आसमान तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ है। हमें अपने देश की यह मजबूत बनाए रखनी है। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हम सबको इस बात पर गर्व है कि हम ऐसे संगठन के कार्यकर्ता हैं, जो दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। साथ ही दुनियाभर में हमारे कार्यकर्ता हैं, जो किसी न किसी रूप में संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।
हरियाणा के इन जिलों से संयोजक कार्यकारिणी संग पहुंचे
इस अवसर पर अम्बाला से जिला संयोजक मोहन लाल कोच्चर, कुरुक्षेत्र से संजीव सीकरी, कैथल से कृष्ण मित्तल, गुरुग्राम से रोशन लाल अग्रवल, जींद से ललित मित्तल, झज्जर से गोपाल गोयल, दादरी से बलराम गुप्ता, नूंह से सुनील जैन, पानीपत से महेश नारंग, फतेहाबाद से नरेश सरदाना, भिवानी से नवीन गुप्ता, महेंद्रगढ़ से जयप्रकाश, रेवाड़ी से प्रेमनाथ गेरा, रोहतक से वरुण गोयल, सिरसा से अभय शाह, सोनीपत से विनोद जैन, हिसार से जिला संयोजक रघुबीर गोयल अपने-अपने जिला की कार्यकारिणी के साथ पहुंचे
Previous Post Next Post

نموذج الاتصال