सरकार ने सफाई कर्मचारियों का शोषण करने की सभी सीमाएं की पार : नरेश कुमार शास्त्री


सरकार  ने सफाई कर्मचारियों का  शोषण करने की सभी सीमाएं की पार : नरेश कुमार शास्त्री 

गुरुग्राम,10 जुलाई 2024 ।

हरियाणा में पूर्ववर्ती सरकारों के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए भाजपा सरकार ने गुरुग्राम के 3480 सफाई कर्मचारियो सहित पूरे प्रदेश में 5 हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारियों व सीवर मैनो की छटनी करने का बनाया रिकॉर्ड । 

छटनी के विरोध में आंदोलन कर रहे गुरुग्राम नगर निगम  के 26 सफाई कर्मचारी नेताओं की नौकरी बर्खास्त करना सरकार का असवैधानिक एवं घोर दलित एवं सफाई कर्मचारी विरोधी  कदम।


सरकार  ने सफाई कर्मचारियों का  शोषण करने की सभी सीमाएं की पार पहले नो वर्क नो पे  का पत्र किया था जारी अब टारगेट करने के लिए  बनाया पोर्टल  सफाई कर्मचारियों से मांगे आधार कार्ड व फोटो।


 हरियाणा कौशल रोजगार निगम की तर्ज पर सफाई कर्मचारी व सीवर मैनो के लिए  अलग पोर्टल बनाकर अलग से वेतन निर्धारित कर समाज की मुख्य धारा से अलग करने का षड्यंत्र ता उम्र रहें गे कच्चे।


 मुख्यमंत्री द्वारा 16900 से 17000 रुपये की बढ़ोतरी करना सफाई कर्मचारियों के साथ भद्दा मजाक।


 सफाई अभियान के नाम पर सफाई कर्मचारियों को किया जा रहा है   प्रताड़ित नहीं दिए जाते सफाई व सुरक्षा उपकरण। 


सरकार का घर-घर से कूड़ा उठाने और ठोस कचरा निस्तारण का प्रोजेक्ट फेल शहरों की सफाई व्यवस्था खराब। अगर सरकार ईमानदार है तो गुरुग्राम और फरीदाबाद में ईको ग्रीन कंपनी द्वारा किए गए घोटाले की जांच कर दोषियों को सजा दिलवाने का काम करें।


 भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में एक भी सीवर मैन व सफाई कर्मचारियो की नही की नियमित भर्ती वर्षों से लगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का पत्र जारी कर ने के बाद भी  नहीं किया पक्का


 नाराज नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने सरकार के इस सफाई कर्मचारी विरोधी निर्णयो व गुरुग्राम के 26 सफाई कर्मचारी नेताओ की बहाली, 29 अक्टूबर 2022 व 5 अप्रेल 2023 के समझौतों को लागू करने, 8 फरवरी 2023 के पत्र अनुसार 4298 सफाई कर्मचारी व 68 सीवर मैनो के पदों पर नियमित भर्ती करने, हकरन सहित सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने 1327 अनुबन्धित फायर मैनो व ड्राइवरों को फायर ऑपरेटरों के सृजित पदों पर समायोजित कर पक्का करने सहित अन्य मांगो को लेकर 12 जुलाई को काले झंडों व उल्टी झाड़ू के साथ  प्रदर्शन करते हुए   सफाई कर्मचारियों पर निगरानी करने के शहरी स्थानीय निकाय विभाग के सचिव द्वारा जारी पत्र की प्रति जलाते हुए सरकार  से ज्ञापन के माध्य्म से  इस पत्र को वापस लेने व मांगो का समाधन करने की  संघ मांग करेगा । इससे पहले नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों में  प्रेस वार्ताएं कर सरकार के दलित सफाई कर्मचारी विरोधी चेहरे को प्रेस के माध्यम से जनता में बेनकाब करेगा संघ। सरकार ने 20 जून तक मांगो का समाधान नही किया तो नपा0 कर्म0 संघ 21 जुलाई को रोहतक में राज स्तरीय विशाल कार्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर  राज्य व्यापी बड़े आन्दोलन की घोषणा करेगा। यह यह एलान सिविल लाइन स्थित समा रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने किया।

उनके साथ वार्ता में  सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य मुख्यसँगठन कर्ता व नपा0 कर्म0 संघ की राज्य कमेठी सदस्य सोनिया, महिला राज्यसभा कमेटी की उपकनवींर अनीता देवी, इकाई प्रधान कैलास संगेलिया, सुरेंद्र बालगौहेर अनुज कांगड़ा राजेश कुमार राकी खंडिया, शैलेश बालगोहेर, रीना चावरिया, रीना गहचन्द भी मौजूद रहे। नगरपालिका कर्मचारी संघ,हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि सरकार ने संघ के साथ 29 अक्टूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 को किए गए समझौतों में मानी गई मांगों के या तो पत्र जारी नहीं किया और यदि पत्र जारी कर दिए तो उनको लागू नहीं किया सरकार के इस उपेक्षाकृत रवैया से प्रदेश के पालिका कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। नाराज निकाय कर्मचारी निकाय मंत्री से सरकार द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार तुरंत प्रभाव से सीवर व सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अनुबंधित कर्मचारियों को पक्का करने,बर्खास्त 26 सफाई कर्मचारियों को बहाल करने, उत्पीड़न आत्मक कारवाई चार्जशीट, झूठे मुकदमे वापस लेने।

 हरियाणा कौशल रोजगार निगम सहित वर्क आउट सोर्स ऑपरेशनल मेंटेनेंस के ठेकों को समाप्त करो, हरियाणा कौशल रोजगार निगम पार्ट 2 पार्ट 1 दैनिक वेतन भोगी व अन्य सभी तृतीय आवश्यक श्रेणी के कर्मचारियों को नीति बनाकर पक्का पक्का करो, 

क्षेत्रफल आबादी के अनुपात में नए पद सृजित करो रिक्त पदों पर पक्की भर्ती करो,

सभी कर्मचारियों को बिना शर्त एसीपी का लाभ दो, पुरानी पेंशन बहाल करो, बेलदार माली ड्राइवर अन्य सभी फोर्थ क्लास कर्मचारियों को तेल साबुन दिया जाए ,जोखिम भत्ता 5 हजार रुपये लागू करो सभी कच्चे सफाई कर्मियों  व सीवर कर्मचारियों का वेतन 26 हजार किया जाए सालाना 5 प्रतिशत की वृद्धि लागू करो तथा सभी प्रकार के भत्तों का लाभ दो , अन्य चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भांति पात्र सफाई व सीवर कर्मचारियों को भी तृतीय श्रेणी के पदों पर पदोन्नति किया जाए,

सभी तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को वरिष्ठता एवं योग्यता के आधार पर पदोन्नति किया जाए सफाई व सीवर कर्मचारियो, सफाई दरोगा, हैड सीवर मैन, सहायक सफाई निरीक्षक सफाई निरीक्षक पुलिस सफाई निरीक्षक की पद सृजित किए जाएं, फायर के अनुबंधित कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की जाए, फायर ऑपरेटर के सरजीत पदों पर फायर ड्राइवर एवं फायरमैनो को समायोजित किया जाए। यदि निकाय मंत्री कर्मचारियों की न्याय उचित मांगों का बातचीत के माध्यम से समाधान नहीं करते हैं तो संघ राज्य कमेटी की बैठक कर हड़ताल जैसा बडा आंदोलन का ऐलान करेगा।


Previous Post Next Post

نموذج الاتصال